धानेश्वर फुलियाकंला (भीलवाडा) मे वैष्णव समाज का विशाल कार्यक्रम 9 मई को

धानेश्वर फुलियाकंला (भीलवाडा) मे वैष्णव समाज का विशाल कार्यक्रम 9 मई को

51 जोडो का हुआ रजिस्ट्रेशन सामुहिक विवाह होगा निशुल्क

लोकार्पण के पूर्व आज श्री मदभागवत कथा की निकली शोभायात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति समस्त चौखला धानेश्वर ( फुलियांकला ) भीलवाड़ा के तत्वाधान में एवं वैष्णव समाज धर्मशाला भवन लोकार्पण के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा, श्री वानरराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा ,दसवां आदर्श नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ,धर्मशाला भवन का लोकार्पण ,विशाल भजन संध्या एवं राष्ट्रीय अधिवेशन 2 मई से 9 मई , आठ दिवसीय कार्यक्रम धानेश्वर धाम मे संपन्न होंगे । समिति के आशाराम वैष्णव (पूर्व सरपंच ) कादेडा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार , 2 मई को श्रीमद् भागवत कथा के साथ गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई । आज के कार्यक्रम के मुख्य यजमान रामश्वेर वैष्णव तसवारिया बांसा वाले थे । कार्यक्रम मे अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर वैष्णव , हरिद्वार , समाज सेवी एंव भामाशाह रामस्वरूप वैष्णव , ठेकेदार , अध्यक्ष खुशीराम वैष्णव के साथ अन्य क्षेत्रों से आये समाज के भामाशाह व समाज बन्धु उपस्थित थे । शोभायात्रा मे महिलाओं ने भी कलशयात्रा मे बढचढकर भाग लिया ।
कथा का रसपान श्री शीवम कृष्ण जी महाराज (वृंदावन धाम)
उतरप्रदेश के मुखारविंद से किया जा रहा है । आज के प्रसंग मे महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है , जीवन को व्यर्थ बातो मे नही गवाये , यह शरीर नश्वर है , भगवान के भजन करते हुई परोपकार का धन लाभ कमाये । भागवत कथा प्रतिदिन 11.15 से 3 बजे तक चलेगी ।
आज सोमवार के मुख्य यजमान की बोली
31,500 रूपये रामेश्वर वैष्णव सुपुत्र रामनिवास वैष्णव निवासी तस्वारिया बांसा भीलवाडा ,
श्री हनुमान जी के ध्वज की बोली –
51,00 रूपये जगदीश दास वैष्णव निवासी बासेडा भीलवाडा ,
श्री प्रधान कलश की बोली- 31,00 रूपये जगदीश दास वैष्णव निवासी खुरथल भिनाय ,चंवर की बोली –
1500 रुपये – जगदीश दास खुरथल भिनाय ,
1500 रूपये – बजरंगदास उगमा चौहान का खैडा भीलवाडा ने लगाई थी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment