धानेश्वर मे वैष्णव समाज की विशाल आम सभा एंव श्री गणेश जी विदाई व रसोई कार्यक्रम 8 जून को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । वैष्णव बैरागी समाज सेवा समिति धानेश्वर के तत्वावधान मे सामुहिक विवाह समिति एंव स्थाई समिति के अथक प्रयास से धानेश्वर धाम मे 2 मई से 9 मई तक चले आठ दिवसीय विशाल आयोजन जिसमे श्री मद भागवत कथा, दसवाँ नि:शुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन सकुशल संम्पादित होने के उपलक्ष्य मे 8 जून , बुधवार को प्रात: 11-15 बजे से एक विशाल आम सभा एंव श्री गणेश जी महाराज की रसोई का आयोजन रखा गया है । विवाह समिति प्रवक्ता आशाराम वैष्णव कादेडा ने बताया कि आयोजित इस कार्यक्रम मे समाज के समस्त समाज बन्धु ,समस्त समिति मंडल,समस्त जोडा परिवार , समस्त जन प्रतिनिधी,समस्त पत्रकार बन्धु व समस्त भामाशाहो को सादर आमंत्रित किया गया है ।
प्रवक्ता वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 8 जून , बुधवार
को प्रात: 11-15 बजे श्री हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ होगा , उसके पश्चात श्री हनुमान मंदिर विकास समिति की प्रगति रिपोर्ट व धर्मशाला भवन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी । इसके पश्चात धाम पर आयोजित हुऐ आठ दिवसीय दसवाँ नि:शुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन के आय- व्यय का हिसाब सदन मे प्रस्तुत किया जायेगा ।