वैष्णव समाज किशनगढ़ का दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

वैष्णव समाज किशनगढ़ का दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न

अजमेर । वैष्णव सेवा समिति मदनगंज किशनगढ़ (अजमेर ) का वैष्णव समाज भवन आजाद नगर मदनगंज में रविवार को किशनगढ़ वैष्णव समाज का दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम समिति अध्यक्ष रामगोपाल वैष्णव के सानिध्य में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के पूर्व भगवान विष्णु जी की तस्वीर पर पुष्प माला चढा , दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर सभी समाज बन्धुओं ने भगवान विष्णु की स्तुति करी । इसके पश्चात सभी समाज बन्धुओं ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए रामा श्यामा की । कार्यक्रम मे आये समाज बन्धुओं बैठक कर समाज विकास पर परिचर्चा की । दोपहर मे भगवान के अन्नकूट का भोग लगाया लगाकर सभी समाज बन्धुओ ने प्रसाद ग्रहण किया । इस स्नेह मिलन कार्यक्रम मे छात्रावास समिति के अध्यक्ष श्याम सुन्दर पिपावत, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल चित्रानागा , ज्ञान चन्द वैष्णव , समिति महासचिव प्रेम नारायण घमंडी, समिति के संस्थापक संरक्षक ओम वैष्णव लखनऊ, श्याम सुन्दर पनेर , ओम प्रकाश वैष्णव (फौजी साहब) , भवन निर्माण समिति अध्यक्ष हनुमान प्रसाद रामरावली, अल्प बचत सोसाइटी के अध्यक्ष चैन सूख घमंडी, समिति ऑडिटर रूप नारायण अग्रावत, समिति कोषाध्यक्ष किशन गोपाल अग्रावत, भवन व्यवस्थापक गणपत चित्रा नागा , समिति मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार अनुभानंदी, अल्प बचत सोसाइटी अध्यक्ष प्रवीण तत्ववेदी, शंकरलाल चित्रानागा, भागचंद जी घमंडी, विजय वैष्णव, महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी भावानन्दी , उपाध्यक्ष श्रीमती शतरूपा चित्रानागा, श्रीमती सन्तोष देवी, श्रीमती पुष्पा देवी,श्रीमती सुशीला देवी आदि गणमान्य समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति की उपस्थित में हर्षोल्लास के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment