वैष्णव समाज सामुहीक विवाह सम्मेलन समिति नसीराबाद की तैयारी को लेकर बैठक हुई आयोजित

वैष्णव समाज सामुहीक विवाह सम्मेलन समिति नसीराबाद की तैयारी को लेकर बैठक हुई आयोजित

15 जोडे बन्धेगे परीणय सूत्र मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद के तत्वावधान मे 22 अप्रैल (अक्षय तृतीया ) को आयोजित होने वाले सामुहीक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक रविवार को श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर सरंक्षक राधेश्याम वैष्णव दिलवाडा की अध्यक्षता मे रखी गई । बैठक मे समिति पदाधिकारियों को कार्य भार के बारे मे जानकारी दी गई । बैठक मे जल व्यवस्था , भोजन व्यवस्था , टेन्ट व्यवस्था , वर वधु के ठहराव व्यवस्था , पाणिग्रहण व्यवस्था , स्टेज व्यवस्था आदि पर चर्चा कर कार्यक्रताओं को जिम्मेदारी सौपी गई । बैठक मे सम्मेलन सचिव मुकेश वैष्णव ने जानकारी देकर बताया कि सम्मेलन मे 15 जोडो का पाणिग्रहण संस्कार होगा । 21 अप्रैल को गणपति स्थापना , कलश स्थापना आदि के साथ सांय 8 बजे बैठक व रात्रि 9 बजे से महिला संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा । वही 22 अप्रैल को वर वधु शौभायात्रा कोटा चौराहे से सुबह 7 बजे प्रारम्भ होगी । जिसमे 15 वर घोडियो पर , एक घोडी पर बालाजी का झण्डा , वधुओ के लिए 3 ऊट बग्घी गाडी व मुख्य अतिथि सन्तो के लिए दो घोडो की बग्घी गाडी व्यवस्था रखी गई है । जिसमे आगे झण्डा व बैण्ड रहेगे । गाजे बाजे से शौभायात्रा बालाजी पहुचने के पश्चात तौरण व वरमाला की रस्म होगी । उसके पश्चात सभी वर वधु पाणिग्रहण स्थल पर पहुचेगे , जहाँ पाणिग्रहण संस्कार पंडित पवन दाधीच के सानिध्य मे आयोजित होगा । वही समिति पदाधिकारीयो ने बैठक के पश्चात कार्यक्रम हेतू लग रहे टेन्ट व्यवस्था आदि का अवलोकन कर तैयारियों का निरीक्षण किया । आयोजित बैठक मे सम्मेलन अध्यक्ष कैलाश वैष्णव नान्दला , समिति अध्यक्ष बजरंग वैष्णव बहेडा , रामस्वरूप वैष्णव , राधेश्याम वैष्णव , श्री किशन वैष्णव श्री नगर , रामदयाल वैष्णव कुराडी , धर्मराज वैष्णव , शिवजी वैष्णव दिलवाडी , बालकिशन वैष्णव , अशोक वैष्णव दिलवाडा , बजरंग वैष्णव बडला , रमेश वैष्णव , नन्द वैष्णव सराणा , समिति सचिव सुरेन्द्र देवमुरारी , आनन्द वैष्णव , विनोद वैष्णव राजेश वैष्णव , ललित वैष्णव , बन्टी वैष्णव , रवि वैष्णव , मगंल वैष्णव , गोविंद वैष्णव देराठू , धर्मराज वैष्णव लोहरवाड़ा , दुर्गा लाल वैष्णव नसीराबाद , सत्यनारायण वैष्णव मोतीपुरा , चमन वैष्णव , रामवतार वैष्णव मण्डियानी , लेखराज वैष्णव , गणपत वैष्णव रामपुरा अहिरान , मुकेश वैष्णव बडला , रामचन्द्र वैष्णव बिडक्चावास , सियाराम बहेडा , ओमप्रकाश वैष्णव सोयला , विकास वैष्णव बान्दरवाडा आदि उपस्थित रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment