वैष्णव (च. स.) राज्य स्तरीय केरियर काउंसलिंग- प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण समारोह भीलवाड़ा मे 9 जुलाई को

वैष्णव (च. स.) राज्य स्तरीय केरियर काउंसलिंग- प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण समारोह भीलवाड़ा मे 9 जुलाई को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा – शिक्षा निधि अजमेर व अखिल भारतीय वैष्णव (च.स.) युवा महासभा अजमेर के तत्वावधान मे 9 जुलाई , रविवार को हरणी महादेव भीलवाड़ा मे वैष्णव ( च.स. ) राज्य स्तरीय केरियर काउंसिल , प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है । महासभा शिक्षा निधि से परमेश्वर वैष्णव केकडी ने बताया कि
आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम मे प्रतिभा सम्मान के लिए समाज की प्रतिभाओं से आवेदन पत्र मांगे गए थे । जिसमे वर्ष 2023 में बोर्ड कक्षा 8, 10, 12 में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/ छात्रा , वर्ष 2023 मे डिग्री डिप्लोमा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र /छात्रा , वर्ष 2022 – 23 में राजकीय और प्रशासनिक पद नई नियुक्ति होने वाली समाज की प्रतिभाएं ,
राजनितिक क्षैत्र में किसी पद पर पदासीन जनप्रतिनधि, स्पोर्ट्स या अन्य क्षेत्र में विशेष योग्यता वाली प्रतिभाएं शामिल है उनका सम्मान किया जायेगा । महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर वैष्णव हरिद्वार ने बताया कार्यक्रम परम पूज्य श्री बालकदास महाराज नरहरियानंदी पीठाधीश्वर ,पातालपुरी , काशीरत्न अध्यक्ष व्यास पीठ संघ बनारस एवं परम पूज्य श्री श्री 108 महन्त श्री लक्ष्मण दास महाराज , खाकी अग्रावत , उपद्बाराचार्य सेवन्त्री के सानिध्य मे आयोजित किया जायेगा । कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे रहेगा , संत प्रवचन 3 बजे से शाम 5 बजे होगे । कार्यक्रम मे महासभा के पदाधिकारियों के सहित सभी समाज बन्धुओ को आमंत्रित किया गया है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment