वैष्णव (च. स.) अजमेर जिला केरियर काउंसलिंग- प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह किशनगढ़ मेहुआ आयोजित

वैष्णव (च. स.) अजमेर जिला केरियर काउंसलिंग- प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह किशनगढ़ मेहुआ आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा – शिक्षा निधि , युवा महासभा अजमेर एवं वैष्णव नवयुवक मण्डल किशनगढ़ तहसील के तत्वावधान मे शनिवार को वैष्णव ( च.स. ) अजमेर जिला केरियर कांउसिल – प्रतिभा सम्मान एवं शपथग्रहण समारोह अग्रसेन भवन , अजमेर रोड किशनगढ़ मे आयोजित हुआ । महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम परमपूज्य श्री बालकदास जी महाराज , नरहरियानंदी पीठाधीश्वर , पातालपुरी , काशी रत्न , अध्यक्ष व्यास संघ बनारस के सानिध्य मे आयोजित किया गया है । कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद वैष्णव ने की । कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों द्वारा भगवान विष्णु की तस्वीर पर माला व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम मे वर्ष 2023 में स्नातक डिग्री वाले 5 , 12 वी के 24 , 10 वी के 18 , 8 वी के 9 , खेलकूद प्रतियोगिता वाले 4 एवं राजकीय सेवा मे इस वर्ष जोईन करने 12 युवाओं का भी माला व दुपट्टा से सम्मान कर शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किया । केरियर कांउसिल मे समाज के विद्बान जनो ने समाज के छात्र/छात्राओं को केरियर काउंसिल के बारे मे जानकारी दी । कार्यक्रम मे शिक्षा विद वीणा अग्रावत , कोशल्या देवी , जयन्त शर्मा , किशनजी तिहारी , विष्णु शौभावत , सुभाष जी खोडा गणेश , अध्यक्ष गणपत नरहरियानंदी , नवयुवक मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र अग्रावत , युवा महासभा भीलवाड़ा अध्यक्ष अखिलेश वैष्णव , राष्ट्रीय प्रचार मन्त्री अमर वैष्णव , प्रान्तीय मिडिया प्रभारी मुकेश वैष्णव , सुरेन्द्र वैष्णव , गोपाल वैष्णव कादेड़ा , ओमजी वैष्णव सराधना , राधेश्याम वैष्णव सहित किशनगढ़ क्षेत्र से आये सैकड़ों समाज बन्धु , महिलाएं व छात्र/छात्राएं उपस्थित थे । कार्यक्रम का मंच संचालन मार्तण्ड सम्पादक सत्यनारायण वैष्णव सराधना ने किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment