वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति तहसील अजमेर की सामुहिक गोठ व चुनाव सम्पन्न
रामदयाल वैष्णव पूनः निर्विरोध अध्य्क्ष चुने गए
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति तहसील अजमेर के तत्वावधान में 27 अगस्त , रविवार को बाबा रामदेव धाम खुण्डियास समाज की सामुहिक गोठ व चुनाव सम्पन्न हुये । चुनाव अधिकारी श्यामसुंदर पिपावत , कैलाश वैष्णव नान्दला व ब्रजकिशोर केकड़ी की देखरेख में निर्विरोध पुनः दूसरी बार अध्यक्ष पद पर रामदयाल वैष्णव भोपो का बाड़ा अजमेर को चुना गया । वही कोषाध्यक्ष पर सत्यनारायण अग्रावत, सचिव अरविंद वैष्णव सुभाष नगर , महामंत्री राकेश गुलाबबाड़ी चुने गए। शेष कार्यकारणी का विस्तार अध्यक्ष रामदयाल वैष्णव द्बारा आगामी दिनों मे मीटिंग लेकर करेंगे। खेलकुद प्रभारी परमेश्वर बैरागी (दिवाकर) नाका मदार ने बताया की समाज के इस कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने बड़ चढ़ कर भाग लिया । इस अवसर पर कुर्सी दौड़ ,मेहंदी प्रतियोगिता, जलेबी रेस ,रस्सा कसी, मलयुद्ध (लट्ठ प्रतियोगिता),200 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया ।जिसमे सभी सफल प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम राजाराम वैष्णव अध्यक्ष बैरागी सेवा समिति बिजयनगर , मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव सराधना , विशिष्ट अतिथि अशोक वैष्णव गोविंदगढ़ अध्यक्ष नागा मण्डल , अनिल वैष्णव अध्यक्ष वैष्णव बैरागी सेवा समिति गुलाबपुरा , कैलाश वैष्णव अध्यक्ष वैष्णव समिति श्रीनगर , श्यामसुंदर पिपावत संरक्षक वैष्णव सेवा समिति किशनगढ़, प्रेमनारायण वैष्णव धर्मशाला किशनगढ , मुकेश जाटली सचिव वैष्णव मंदिर पुष्कर, बजरंग वैष्णव बडला, बृजकिशोर वैष्णव सचिव वैष्णव छात्रावास केकड़ी, कैलाश वैष्णव नान्दला वैष्णव समिति नसीराबाद , छोटू दास वैष्णव खुण्डियास आदि का सहित सभी अतिथियो का माला, साफा व दुपट्टा से स्वागत किया गया ।कार्यक्रम मे कई समितियो के पदाधिकारी पधारे जिनमे बिजयनगर से बछराज,दीपक , देवीलाल , महावीर, ओमप्रकाश, केकड़ी से मुकेश , बजरंग लाल , बृजकिशोर, नसीराबाद से सुरेंद्र देवमुरारी, सत्यनारायण, रामलाल लीडी, श्रीनगर से गंगाविशन, कुलदीप , पुष्कर मन्दिर से मुकेश जाटली, प्रकाश आखरी, जगदीश जाटली, कैलाश काँकरिया, कानदास , नागामण्डल से ज्वालाप्रसाद ,पुखराज, कैलाश चन्द, कैलाश देवमुरारी, किशनगढ़ सेवा समिति से कन्हैयालाल , प्रेमनारायण, प्रकाश , गुलाबपुरा से रघुवीर ,नंदलाल, सत्यनारायण भी पधारे । कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन करने मे नाथूलाल जाटली, परमेश्वर दिवाकर नाका मंदार , ताराचंद नरवर ,बाबूलाल दिवाकर, कल्याण सहाय गुलाब बाड़ी, राकेश गुलाब बाड़ी, सीताराम हलवाई नाका मदार, रामकिशोर माकड़वाली , ताराचंद प्रतापनगर, रामस्वरूप मगरा , सत्यनारायण रसूलपुरा, देवदास फॉयसागर, कमलेश गोटा कॉलोनी, शिवराज लोहाखान, लक्ष्मीनारायण पीलीखान, हेमंत पीली खान आदि का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम के समापन पर खीर,घेवर, पकोड़ी,पूड़ी का बाबा रामदेवजी के भोग लगाकर सभी समाज बंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।