वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति अजमेर का हुआ होली स्नेह मिलन कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति अजमेर का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को बालाजी मन्दिर प्रांगण शास्त्री नगर अजमेेेर में बड़े हर्षोल्लास के साथ चंदन् व गुुुलाब के फूूलो के साथ होली खेल मनाया गया । समिति के जिला अध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव व तहसील अध्यक्ष रामदयाल ने स्नेह मिलन के बाद कार्यकारिणी की मीटिंग ली । समिति सचिव परमेश्वर बैरागी ने बताया कि मीटिंग में गोत्रावली व डोली भूमि पर विस्तृत चर्चा करने के साथ देवउठनी एकादशी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति द्वारा कराने पर चर्चा की गई ।समिति के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश नागफनी ने समिति का आय व्यव का हिसाब पेश किया । महामंत्री् नाथूूलाल वैष्णव ने भूमि आवंटन व समिति सदस्य अभियांन की जानकारी दी ।