वैष्णव ब्राह्मण छात्रावास समिति अजमेर के चुनाव हुए सम्पन्न, सत्यप्रकाश वैष्णव ( तबीजी) बने निर्विरोध अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजस्थान वैष्णव ब्राह्मण छात्रावास समिति, सुभाष नगर अजमेर की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार, 5 अप्रैल को चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश वैष्णव एवं एडवोकेट लक्ष्मीनारायण वैष्णव के तत्वावधान में छात्रावास परिसर में सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति एवं निर्विरोध अध्यक्ष सत्यप्रकाश वैष्णव तबीजी चुने गए। कार्यकारिणी में कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश वैष्णव, सचिव मगंल चन्द वैष्णव, कोषाध्यक्ष बनवारी प्रसाद वैष्णव, ओडिटर कमल किशोर वैष्णव, संगठन मंत्री विष्णु वैष्णव अर्जुनपुरा, प्रचार मंत्री अरविंद वैष्णव बनाये गये। उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द वैष्णव खोडा गणेश, श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार, किशन वैष्णव तिहारी, विष्णु वैष्णव डुमाडा, गोरी शंकर वैष्णव, किशन वैष्णव नागफणी, कल्याण सहाय, दिनेश वैष्णव, परमेश्वर वैष्णव, राकेश वैष्णव, सत्यनारायण वैष्णव, अमरचंद वैष्णव सरेरी आदि की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न करायें गये। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष वैष्णव ने कहा कि समाज ने छात्रावास समिति की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका वह व उनकी कार्यकारिणी तन मन धन से पूर्णतया समर्पित होकर छात्रावास के विकास कार्यों को आगे बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। वह छात्रावास में छात्र संख्या बढवाने के साथ छात्रों के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने का निरन्तर प्रयास करेगी।

Author: admin