वैष्णव बैरागी समाज का तृतीय सामुहिक विवाह सम्मेलन 14 नवम्बर को केकडी मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

वैष्णव बैरागी समाज का तृतीय सामुहिक विवाह सम्मेलन 14 नवम्बर को केकडी मे

15 जोडो का हुआ पंजीयन

अजमेर । वैष्णव बैरागी समाज का आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन देव उठनी ग्यारस , 14 नवम्बर , रविवार को केकडी मे वैष्णव समाज के छात्रावास मे आयोजित होगा । सामुहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष परमेश्वर वैष्णव अरणिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 नवम्बर देव उठनी ग्यारस को प्रातः 6 बजे झण्डारोहण , 8.30 बजे से भोजन प्रसादी प्रारम्भ हो जायेगी ज़ो विदाई होने तक चलेगी । 9 बजे बरातो का स्वागत , 12.15 बजे त़ोरण रस्म , 12.30 बजे वरमाला , दोपहर एक बजे पाणिग्रहण संस्कार , 2.30 बजे अतिथियों व भामाशाहों का स्वागत , 3 बजे आशिर्वाद समारोह व शाम 5 बजे विदाई कार्यक्रम रखा गया है । वर्तमान मे 15 जोड़ो का पंजीयन हो चुका है । सामुहिक विवाह के सभी कार्यक्रम सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की पालना करते हुए सम्पादित किऐ जायेंगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment