आचार्य महाप्रज्ञ चिकित्सालय में सूरत मुंसिपल कॉरपोरेशन के सहयोग से चला वैक्सीनेशन का महाअभियान
दिनांक 14 दिसंबर 2021 को आचार्य महाप्रज्ञ चिकित्सालय में वैक्सीनेशन के महा अभियान के अंतर्गत आज दूसरा डोस लगाया गया प्रत्येक वैक्सीन लेने वाले को 1लीटर फोर्च्यून कपासिया तेल सूरत मुंसिपल कॉरपोरेशन की तरफ से भेंट किया गया।
यह वैक्सीनेशन महा अभियान रात 8:30 बजे तक चला जिसमें 100 लोगों ने लाभ लिया सभी को आचार्य महाप्रज्ञ चिकित्सालय में चल रही सेवाओं से भी अवगत कराया गया इस अवसर पर अध्यक्ष गौतम जी बाफना, संगठन मंत्री अमित जी गन्ना, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश जी छाजेड़,आचार्य महाप्रज्ञ चिकित्सालय मुख्य संयोजक मनीष जी परमार,संयोजक सौरव जी पटावरी, अरविंद जी बैद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।