नसीराबाद रोटरी क्लब की अध्यक्ष स्टिक का अनावरण
उदयपुर मे आयोजित हुआ थी डिस्ट्रिक्ट कान्फ्रेंस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद रोटरी क्लब की अध्यक्ष स्टिक का अनावरण उदयपुर मे हुआ । नसीराबाद रोटरी क्लब अध्यक्ष अमित तापड़िया ने बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस 23 से 25 दिसम्बर को उदयपुर में संपन्न हुई । इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब नसीराबाद की अध्यक्ष स्टिक का अनावरण मेजर जनरल गगन दीप सिंह बक्षी रिटायर्ड के द्वारा किया गया । मेजर जनरल बक्षी रक्षा मामलों के विशेषज्ञ है । उन्होंने रोटरी क्लब नसीराबाद के सामाजिक सेवा की बहुत तारीफ की। इस कार्यक्रम में नसीराबाद क्लब को पिछ्ले वर्ष के उत्कृष्ट कार्यो के लिये 7 श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में अमित तापड़िया, विजय मेहरा, रवीन्द्र मित्तल, नंद किशोर गर्ग, नवनीत राठी, जय किशन भागनानी, अनुराग गढ़वाल आदि उपस्थित रहे ।