असंगठित श्रमिक एवं वांछित लोग लें अधिक से अधिक राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ – कृष्ण गोपाल कौशिक

असंगठित श्रमिक एवं वांछित लोग लें अधिक से अधिक राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ – कृष्ण गोपाल कौशिक

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

बानसूर के रामपुर में आज राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व ग्राम पंचायत भवन के उद्घाटन एवं बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम समारोह में विशिष्ट अतिथि राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने भाग लिया।

जहां ग्रामीणों द्वारा उनका साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में नए चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं इलाज के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त होंगी। जिससे मरीजों के यहीं पर ही यथा संभव उचित इलाज मिल पाएगा। जिससे ग्राम विकास में उत्कृष्टता प्रदान होगी। बाबा साहेब की मूर्ति अनावरण से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और युवाओं को समाज हित में अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। समाज में फैले कुछ असामाजिक तत्वों से रक्षा के लिए महिलाओं को आत्मरक्षा में पारंगत करें ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले। साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही असंगठित श्रमिकों एवं वांछित आमजन के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लें। ताकि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही प्रत्येक योजनाओं को सार्थकता प्राप्त हो। समारोह के दौरान अलवर से पधारे अंतर्राष्ट्रीय भपंग वादक कलाकार युसूफ खान एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

इस दौरान रामपुर सरपंच मुकेश जिलोवा, सबलपुरा सरपंच विजेंद्र यादव, बहराम का बास सरपंच दयाराम यादव, पंचायत समिति सदस्य रामावतार शर्मा, मोहनलाल यादव सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment