पुष्कर के देवनगर कानस के नये बाईपास के जगंल मे मिला अज्ञात महिला का शव

पुष्कर के देवनगर कानस के नये बाईपास के जगंल मे मिला अज्ञात महिला का शव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पुष्कर के देव नगर कानस नए बाईपास हाईवे के पास नाकाक्षेत्र के जंगल में कटीली झाड़ियों के नीचे एक अज्ञात 25 वर्षीय महिला का शव मिला है। काला ब्लाउज, लाल चुनरी ,हाथों में सफेद चूड़ियां पहने महिला के नाक से खून बह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। मृतक महिला के दाहिने हाथ पर एस के लिखा हुआ है साथ ही धड़कन और दिल का चिन्ह गुदा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment