रेलवे स्टेशन पर अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
राकेश अग्रवाल दिवयांग जगत
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के रेलवे स्टेशन पर मोटरसाइकिल स्टैंड के पास रात्रि के करीब 1 बजे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मानटाउन थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर लाश को जिला अस्पताल मुर्दाघर में पहुंचाया। थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज ने बताया कि हुलिए के आधार पर एवं अन्य सबूत जुटाकर मृतक की तस्दीक करने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही गुमशुदगी के मामले से जोड़कर भी युवक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।