” विद्यालय प्रांगण में बासोतिया परिवार की अनुठी पहल”

” विद्यालय प्रांगण में बासोतिया परिवार की अनुठी पहल”

राजगढ़ ( चूरू)दिव्यांग जगत संवादाता सहायक आचार्य राजपाल गोस्वामी ने बताया कि
स्थानीय श्री दुर्गादत्त भक्कड़ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बासोतिया परिवार ने अपने पुज्य हरिकिशन बासोतिया की प्रथम पुण्यतिथि पर अनूठी पहल की।उनके पुत्र बजरंग लाल बासोतिया ने उपस्थित विद्यार्थियों को अपने पिताजी की पुण्य स्मृति में रजिस्टर, पेन व फल वितरित किये। उन्होंने बताया कि पूज्य पिताजी का बच्चों से विशेष लगाव रहा हैं और उनके अनुसार मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। उनके पौत्र मोहता महाविद्यालय में व्याख्याता पद पर कार्यरत डॉ.दिनेश बासोतिया व प्रो.राजेश बासोतिया ने विद्यालय के सभी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को भी अपने भावी जीवन मे समाज सेवा व मानवता की सेवा का आह्वान किया। गौरतलब हैं कि स्वर्गीय हरिकिशन बासोतिया ग्राम सांखू के सेवानिवृत्त ग्रामसेवक रहे हैं व जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा सम्मानित भी हैं। संस्था प्रधान श्री चक्रधर शर्मा ने बासोतिया परिवार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए एक पहल बताया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने बासोतिया परिवार का आभार व्यक्त किया , कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रधान चक्रधर शर्मा ने किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment