भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में शहर मंडल उनियारा देहात मंडल अलीगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा रीट परीक्षा 2021 में हुई
अनियमितताओं के खिलाफ राजस्थान सरकार एंव मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई और इसके लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का इस्तीफा लिए जाने एवं राजस्थान सरकार द्वारा लिप्त कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाए।भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी कार्यालय उनियारा पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्य सरकार से मांग की गई की राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रिट 2021 निरस्त की जाए भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में नमो नारायण गौतम,मंडल अध्यक्ष भाजपा उनियारा,लक्ष्मी नारायण मीणा,अलीगढ़ देहात अध्यक्ष,भाजपा राकेश बढ़ाया पूर्व पालिका अध्यक्ष,जगदीश साहू शहर महामंत्री,राहुल खांडल,राजा बाबू खींची,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,कैलाश चौधरी,मशरूम मोहम्मद,लोकेश सुवालका,शिव सिंह मीणा ,पुष्कर मेरुठा,राजेश अग्रवाल,राजू लाल बैरवा,रामसिंह खटाना,मोहर सिंह फागना,हेमंत जयसवाल,रामवतार मीना,सुरेश कुमावत प्रभु लाल कुशवाहा, शिवरतन कुशवाह,आदि भाजपा एंव युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे