वंचित विद्यार्थी मित्रों ने सरकार से फिर किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान

वंचित विद्यार्थी मित्रों ने सरकार से फिर किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान

वंचितो की मिट्टिंग कर किया कार्यकारिणी का विस्तार साथ ही आगामी रणनीति की तैयार

सुखराम मीणा /दिव्यांग जगत

इस लिंक पर क्लिक करके दिव्यांग जगत के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े

https://chat.whatsapp.com/B81NLcdGNf9GqPAkkNPh5u

जयपुर- वंचित विधार्थी मित्र शिक्षक संघ की आज जयपुर मे प्रदेश अध्यक्षा यशवंत आमेटा व प्रदेश संयोजक रामेश्वर गुर्जर के सानिध्य मे सम्पूर्ण राजस्थान के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों की मिट्टिंग का आयोजन आज जयपुर के नेहरू गार्डन टोंक रोड़ – जयपुर में किया गया! वंचित विधार्थी मित्रो की कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमे प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष- चरणजीत भालोटिया, सचिव- रामनिवास शर्मा, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी- सतीश सर्वा, उप प्रभारी तँवर, वरिष्ठ संगठन मंत्री- विजेंद्र तँवर व प्रचार प्रसार मंत्री- टेक चंद सागर सहित अन्य पदों पर कर्मठ, मेहनती, संघर्षशील संघ के कार्यकर्ताओं को अहम पदों की जिम्मेदारी दी गई! साथ ही सुखराम मीणा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पद से संघ हित मे अपना इस्तीफा देकर अहम जिम्मेदारी चरण सिंह भालोटिया को सौंपकर उम्मीद जताई की आगे सभी साथी एकजुट होकर वंचितो के हक और रोजगार की लडाई लड़ेंगे! जिसमे वंचितो की प्रमुख मांग ये रही की 30 अप्रैल 2014 तक अल्प मानदेय मे काम करने वाली पंचायत सहायक भर्ती से वंचित रहे विधार्थी मित्रो को संविदा कैडर मे शामिल करते हुए उन्हे भी स्क्रीनिंग कमेटी मे शामिल किया जाए!

वंचितो की कार्यकारिणी विस्तार के बाद लिए गए कुछ अहम निर्णय इस प्रकार है-

  1. सभी वंचित साथियों के हित व कार्यकारिणी संघ हित में काम कर के वंचितो को संविदा कैडर मे शामिल करवाने के लिए कट्टीबद्ध है!
  2. आने वाली 7 तारीख को सभी वंचित विधार्थी मित्र ब्लॉक स्तर पर व 8 मार्च को जिला स्तर पर कॉलेक्टर महोदय को पंचायत भर्ती 2017 से वंचित रहे विधार्थी मित्रों को संविदा नियमो मे शामिल करवाने का मांग पत्र जिला कॉलेक्टर व उप खण्ड अधिकारियों को मुख्य मंत्री जी के नाम अपना मांग पत्र, ज्ञापन सौपेंगे!
  3. जिला अध्यक्ष अपने अपने हिसाब से अपने जिलो को निर्देशन देकर कार्य कारिणी का हरसंभव मदद करने का प्रयास करेंगे!
  4. कार्यकारिणी द्वारा ब्लॉक व जिला स्तर पर संघ के प्रति समर्पित लोगो को अहम योगदान के लिए प्रेरित किया जायेगा!
  5. शीघ्र ही आगामी आंदोलन की रूपरेखा का प्रारूप कार्यकारिणी के 10-12 साथियो द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेकर, मांगे नही माने जाने पर जयपुर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा!

साथ प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के बाद कार्यकारिणी के सभी सदस्य सचिवालय मे जाकर अधिकारियों से भेट वार्ता कर मांग की गयी की उन्हे भी संविदा कार्मिको की तरह लाभ देते हुए संविदा नियमो मे शामिल किया जाए अन्यथा जयपुर मे आगामी सप्ताह में वंचित विधार्थी मित्रों द्वारा शहीद स्मार्क पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा! जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी! क्योंकी पंचायत सहायक भर्ती 2017 से वंचित विधार्थी मित्र पिछले 5-6 सालों से बेरोजगारी का दंश झेल रहा है!

कार्यकारिणी की मिट्टिंग मे राजस्थान के सम्पूर्ण ब्लॉक व जिला अध्यक्षों सहित सैकड़ो वंचित विधार्थी मित्रों ने पुरे प्रदेश भर से भाग लिया!

Author: admin

Comments (0)
Add Comment