आजादी के अमृत महोत्सव – स्वच्छ भारत अभियान के तहत की रेलवे स्टेशन पर सफाई

आजादी के अमृत महोत्सव – स्वच्छ भारत अभियान के तहत की रेलवे स्टेशन पर सफाई
-नियामत जमाला –
भादरा, 9 अक्टूबर /
नेहरू युवा केंद्र हनुमानगढ़ के भादरा ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार व नवीन भाकर द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव-स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला कलैक्टर नथमल डिडेल के आदेशानुसार जिला युवा अधिकारी मधु यादव के निर्देशन में शनिवार को भादरा के रेलवे स्टेशन पर नगरपालिका कर्मचारियों के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान कर साफ सफाई करवाई गई ।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार, राकेश भाकर साहुवाला,भादरा नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी गुरदीप सिंह, निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक मुंशी खान,स्टेशन अधीक्षक,जमादार महेंद्र टाक, मुन्नी देवी, माया देवी,अंगूरी देवी,विक्की,अजय कुमार,आकाश आदि युवा मित्र व अन्य रेलवे व नगरपालिका कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो_ रेलवे स्टेशन पर सफाई दौरान मौजूद सफाई कार्मिक व अन्य

Author: admin

Comments (0)
Add Comment