शिक्षा सहयोग अभियान के तहत मानव विकास अधिकार फाउन्डेशन के सहयोग से दिलवाड़ा के करीब 50 जरुरत मद छात्राओ को स्टेशनरी वितरित की

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। मानव विकास अधिकार फॉन्डेशन अजमेर राजस्थान (MVAF) के सहयोग से शिक्षा सहयोग अभियान” कार्यक्रम के तहत दिलवाड़ा में सरपंच/प्रशासक घीसालाल गुर्जर के सानिध्य में 50 जरूरतमन्द छात्राओ को कोपियों, पेन, पेन्सल, रबड, स्केल, शोपनर आदि का वितरण किया गया। कार्यकम में फॉन्डेशन के कार्यकारणी पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष भी कमल सिंह राठोड, सचिव रमेश बंसल, कोषाध्यक्ष बैजामिन, जे.पी नागर, मोहनलाल सांखला, वीरेन्द्र सिंह यादव, बहमदत, वासुदेव वर्मा अमर सिंह निर्वाण, यश बंसल, बाबूलाल एव फौंडेशन के ब्लांक अध्यक्ष अर्जुन मेघवंशी, रतनलाल, दिनेश कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी का वितरण किया। स्टेशनरी वितरित कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर व अशोक वैष्णव एवं विधालय से शिवकरण बॉसीवाल, श्रीमति रीमा सुनारीवाल, सुश्री समनदीप कौर, सुश्री प्रियंका गुर्जर, सुश्री पूजा एवं सुश्री सोनम यादव सहित समस्त स्कूल स्टाप ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया एवं फॉउन्डेशन द्बारा जरुरत मद छात्राओं को दी गई सहायता पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author: admin