मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। रोटरी क्लब व एचडीएफसी बैंक नसीराबाद के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन विजय मेहरा ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष झंवर के नेतृत्व यह एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जवाहरलाल नेहरू की टीम ने आकर रक्त संग्रह का काम किया। शिविर में 109 पुरुष एवं महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया । जांच के पश्चात 97 पुरुष एवं महिलाओं द्बारा रक्तदान किया गया। जिसमें 97 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। रोटरी क्लब द्वारा राजकीय सामान्य चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर विनय कपूर सहित अन्य सभी डॉक्टर्स का दुपट्टा ओड़ाकर तथा मोमेंटो देकर सम्मान करके डॉक्टर्स डे मनाया गया। साथ ही CA डे के उपलक्ष में रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा शहर के विभिन्न CA का भी सम्मान किया गया। इसी प्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ नसीराबाद के सभी मीडिया कर्मी/ पत्रकार बंधुओ का भी इस कार्यक्रम में दुपट्टा औढ़ा स्वागत किया वह पत्रकारों द्वारा समय समय पर रोटरी क्लब नसीराबाद के पुनित कार्यों में भी सहभागिता होने पर भूरि भूरि प्रशंसा की गई और उनके योगदान को सराहा गया । इस कार्यक्रम में रोटरी गवर्नर डॉ निशा शेखावत ने भी शिरकत की और उन्होंने रोटरी क्लब नसीराबाद के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। रोटरी क्लब द्वारा राजकीय अस्पताल में बने नए शेड में 11 पंखे मरीजों की सुविधा हेतु लगाने की स्वीकृति भी प्रदान क़ी। रोटरी क्लब अपने खर्चे पर 11 पंख लगाकर राजकीय सामान्य अस्पताल को भेंट करेगा। इस कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर नंदकिशोर मित्तल, प्रेसिडेंट मनीष झंवर, सेक्रेटरी हेमंत जैन, अमित तापड़िया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल , अरुण अजमेरा , सुनील गोयल , राजेश गोयल, आशीष गोयल , ध्रुव गोयल, जीतेश अग्रवाल, भारत अग्रवाल, भीकम जैन , भागचंद झंवर , मुकेश मित्तल , विजय अजमेरा और अन्य सभी रोटरी साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मनीष झंवर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।