लायंस क्लब बहरोड़, शुभेच्छा फाउंडेशन एवं डबल्यू आर आर सी के संयुक्त तत्वावधान में शिव स्वरूप गौशाला, नाघोड़ी, नीमराना में खिलाए आयुर्वेदिक ओषधि युक्त लडडू
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
बहरोड़ लायंस क्लब बहरोड़, शुभेच्छा फाउंडेशन एवं डबल्यू आर आर सी के संयुक्त तत्वावधान में शिव स्वरूप गौशाला, नाघोड़ी, नीमराना में सभी, आठ सो गायों को आयुर्वेदिक ओषधि युक्त लडडू खिलाए गए ,लायंस क्लब बहरोड़ अध्यक्ष लायन सत्य नारायण अग्रवाल ने बताया की लंपी रोग के रूप में गौ माता पर यह एक विपत्ती आई है , ओर हमारी आस्था से जुड़ा होंने के कारण उसका इस आपदा से बचाव करना हमारा नैतिक दायित्व है साथ ही उन्होंने कहा की राज्य सरकार, प्रशासन एवं पशुपालन विभाग अपनी अपनी जगह सजग एवं क्रियाशील है, लायंस क्लब बहरोड़ हमेशा से ही समाज सेवामें में अग्रणी रहा है और उसी क्रम में आज यह आयोजन किया गया है, उन्होने डबल्यू आर आर सी एवं शुभेच्छा फाउंडेशन संस्थाओं की इस पहल की तारीफ की तथा डबल्यू आर आर सी अध्यक्ष विवेक जसाईवाल एवं समस्त टीम को धन्यावद ज्ञापित किया l कार्यक्रम संयोजक लायन डॉ विजय मंडोवरा रहे l
शुभेच्छा फाउंडेशन सचिव अनुपमा शर्मा एवँ संयुक्त सचिव डॉ अर्चना श्रृंगी ने बताया कि डबल्यू आर आर सी एवं शुभेच्छा फाउंडेशन द्वारा हर रोज इसी प्रकार के करीब दो हजार लडडू जिले की भिन्न भिन्न जगहों पर गायों को खिलाए जा रहे है एवं आज हर तरफ़ से मांग अनुसार ये लडडू समाज सेवी संस्थाओं, भामाशाहों आदी को भिजवाए जा रहे हैं एवं टीम द्वारा निराश्रित गौ वंश को भी ये लडडू खिलाए जा रहे हैं एवं इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं
इस अवसर पर गोशाला प्रबंधन कमिटी ने सभी आगंतुकों का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया कार्यक्रम के दीरान रीजन चेयर पर्सन लायन मनोज शर्मा, सचिव लायन डॉ रतन लाल यादव, कोषाध्यक्ष लायन हंसराज यादव,कैबिनेट मेंबर लायन राजकुमार जिंदल , लायन महेश पारिक, लायन मुकेश मोदी, लायन जसराम शर्मा,लायन रामपाल कुमावत आदी उपस्थित रहे