अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद सूरत द्वारा आयोजित सार संभाल यात्रा का बैनर अनावरण तथा यात्रा का शुभारंभ किया गया।
आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री लब्धिश्रीजी आदि ठाणा-5 के सान्निध्य मे अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित तेरापंथ युवक परिषद सूरत द्वारा आयोजित “सार संभाल यात्रा” का बैनर अनावरण तथा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसमें आचार्य महाश्रमण अक्षय तृतीया व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री संजय जी सुराणा, महामंत्री श्री नानालाल जी राठौड़, तेरापंथ युवक परिषद सूरत अध्यक्ष गौतम जी बाफना, उपाध्यक्ष अमित जी सेठिया,मंत्री अभिनंदन गादिया,संगठन मंत्री श्री अमित जी गन्ना,सचेतक प्रकाश जी घोड़ावत, संगठन की टीम के साथ पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की अच्छी उपस्थिति रही।
साध्वी श्री जी से मंगल पाठ श्रवण करके तेरापंथ युवक परिषद की टीम घोड़ दौड रोड स्थित तेयुप साथियों के घर पर गई और वहां पर साथियों की सार संभाल की तथा उन्हें परिषद की गतिविधियों से अवगत करवाया।