वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति जिला अजमेर के तत्वावधान मे प्रथम निशुल्क आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन 28 नवम्बर को पुष्कर मे

वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति जिला अजमेर के तत्वावधान मे प्रथम निशुल्क आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन 28 नवम्बर को पुष्कर मे

21 जोडे बन्धेगे परिणय सूत्र मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति जिला अजमेर के तत्वावधान मे प्रथम निशुल्क आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन मगसर सुदी पंचमी , सोमवार 28 नवम्बर को अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण चतुर्थ सम्प्रदाय भवन एंव शैक्षणिक ट्रस्ट वैष्णव धर्मशाला , बटबाय , बूढा पुष्कर रोड , पुष्कर मे आयोजित होगा । समिति के मुख्य संयोजक रामस्वरूप वैष्णव ( सराधना ) ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 नवम्बर को प्रातः 11 बजे ध्वजारोहण , 11.30 बजे विनायक स्थापना तेल एवं मंगलगान , दोपहर 3 बजे वर वधुओ का आगमन , सांय 5 बजे कलश व शोभायात्रा , सांय 7 बजे सहभोज व रात्रि 8.30 बजे समाजोत्थान हेतू आम सभा व महिला संगीत कार्यक्रम होगा । वही 28 नवम्बर को प्रातः 6.30 चाय नाश्ता , 9.30 बजे तोरण एंव वरमाला , 10.15 बजे पाणिग्रहण संस्कार , 10.30 बजे प्रीतिभोज एवं दोपहर 2 बजे आशीर्वाद व अतिथि सत्कार एवं विदाई समारोह होगा । 27 नवम्बर को आयोजित समाजोत्थान व आमसभा मे आशिर्वाद देने हेतू श्री श्री 1008 महन्त नन्दराम शरण जी महाराज ( नवखणिडया हनुमान मन्दिर रामसखा आश्रम , पुष्कर ) पधारेगे । वही अध्यक्षता रामस्वरूप वैष्णव सराधना , मुख्य अतिथि उत्तम वैष्णव रा.यु अध्यक्ष ( ताजपुरा ) व श्यामसुंदर अग्रावत ( सांवतसर ) होगे । वही 28 नवम्बर को अतिथि सत्कार एंव विदाई समारोह मे आशिर्वाद देने हेतू जगद्गुरु श्री श्री 1008 श्री श्यामशरण जी देवाचार्य ( निम्बार्क पीठ सलेमाबाद ) आयेंगे। वही मुख्य अतिथि जयन्ती भाई बी वैष्णव अध्यक्ष अ.भा.वि. परिषद मुम्बई , रामचन्द्र वैष्णव ट्रस्ट अध्यक्ष अ.भा.वि. परिषद मुम्बई व अध्यक्षता सत्यनारायण रामावत पुष्कर सरंक्षक वै.ब्रा.से. स. जि. अजमेर करेंगे । कार्यक्रम मे विवाह समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ अजमेर जिले की सभी समितियों के पदाधिकारी , सदस्य व सभी समाज बन्धु सेवा प्रदान करेंगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment