श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वाधान,हुरडा तहसील गुलाबपुरा में चार दिवसीय प्राथमिक शिक्षा शिविर का समापन

➡️ श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वाधान,हुरडा तहसील गुलाबपुरा में चार दिवसीय प्राथमिक शिक्षा शिविर का समापन
गुलाबपुरा
शिविर में क्षत्रिय समाज के 200 शिविरार्थियों ने भाग लिया ।
शिविर में प्रतिदिन खेलकुद , गीत – संगीत, साहित्यिक व बौद्धिक सत्रों का नियमित रूप से आयोजन करके शिविरार्थियों में विभिन्न उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों , अनुशासन , सहयोग , स्वावलम्बन , साहस , स्वच्छता आदि को स्थापित व कठोर दिनचर्या का पालन करके विपरीत परिस्थितियों का सामना करने हेतु तैयार किया गया। राजपूत समाज_ ने शिविर के समापन आहूत होने की घड़ी में सभी स्वयंसेवकों को श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रणेता पूज्य तनसिंह एवं आयुवान सिंह हुडील के जीवन से एवं श्री क्षत्रिय युवक संघ के सिद्धांतों को जीवन में उतारने के लिए सभी का आह्वान किया
कार्यक्रम में श्री क्षत्रिय युवक संघ के बृजराज सिंह खारड़ा ने बौद्धिक दिया।
शिविर समापन के क्षणों में कान सिंह खारड़ा एवं क्षत्रिय समाज के शिविरार्थी एवं सुधी संभ्रांत जन उपस्थित रहे।।
शिविर की समस्त व्यवस्थाएँ स्थानीय क्षत्रिय समाज के सहयोग से की गयी

Author: admin

Comments (0)
Add Comment