मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । स्मृति शेष श्री मान चांदमल – श्रीमति स्नेहलता बडौला की पुण्य स्मृति में समुद्र कुमार, धर्मेन्द्र, प्रवीण, जितेश, सत्येन्द्र, राहुल एवं समस्त बडौला परिवार के सहयोग से श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अहमदाबाद व समता युवा संघ ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल मल्टीस्पेशलिटी निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर एवं निशुल्क दिव्यांग उपयोगी उपकरण वितरण शिविर 22 जून, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जैन जवाहर भवन, विनोद नगर ब्यावर में लगाया जा रहा है। जिसमें दिव्यांगो को टाॣई साइकिल, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, बैसाखियां, बलाईन्ड स्टीक, चश्मे व दवाईयां निशुल्क वितरित की जायेगी। शिविर में आने वाले दिव्यांगो को आवेदन हेतू विकलांगता के रुप में नजर आता अपना एक फोटो, आधार कार्ड व विकलांगता प्रमाण पत्र की जोरोक्स फोटो कापी साथ लेकर आनी है । ऊंचा सुनने वाले मरीज को डाक्टर की रिपोर्ट (आडियोग्राम) साथ लानी है। उपकरण प्राप्त करने हेतु दिव्यांग को स्वयं उपस्थित होना होगा ।