दशनाम गोस्वामी समाज नवयुवक मंडल विकास समिति कोटा के तत्वावधान में सामुहिक विवाह सम्मेलन एवं छात्र छात्रावास भुमि पुजन 15 को

सादुलपुर (चूरू (दिव्यांग संवाददाता असिस्टेंट प्रोफेसर राजपाल गोस्वामी राजस्थान दशनाम गोस्वामी सभा समिति की प्रांतीय बैठक 15 मई रविवार को कोटा में आयोजित हो रही है,इस अवसर पर दशनाम गोस्वामी नवयुग मंडल कोटा द्वारा 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं दशनाम गोस्वामी समाज छात्रावास का शिलान्यास समारोह भी आयोजित होगा , इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर महानिर्वाणी अखाड़ा गद्दीपति विशोखानन्दजी भारती के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के स्वायत शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल जी होंगे एवं अध्यक्षता कोटा नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र त्यागी करेंगे, कार्यक्रम में डा महेशगिरी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान दशनाम गोस्वामी सभा समिति महंत बाबू भारती , प्रदेश उपाध्यक्ष मांगी पूरी ,युवा अध्यक्ष विनोद गिरि श्री डूंगरगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पूरी विशिष्ट अतिथि होंगे , कार्यक्रम संयोजक हंसराज गोस्वामी के अनुसार राजस्थान सरकार द्वारा एवं शांति धारीवाल जी द्वारा दशनाम गोस्वामी समाज छात्रावास के लिए जो भूमि आवंटन की गई थी उस की आधारशिला रखी जाएगी उसके उपरांत 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन होगा इसी के साथ दशनाम गोस्वामी सभा समिति राजस्थान प्रांतीय साधारण सभा एवं प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा इस कार्यक्रम में अपेक्षित सभी विशिष्ट अतिथि एवं पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री सभा समिति के प्रत्येक जिले के जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के पदाधिकारी दशनाम गोस्वामी समाज से संबंधित सभी प्रकोष्ठ जिला प्रदेश स्तर के अधिकारी इस बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे, कोरोना काल के दौरान पिछले 3 वर्ष बाद पहले बार इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने वाले हंसराज गोस्वामी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा ने राजस्थान में अनूठी मिसाल कायम किया है, इसमें सभी प्रतिनिधि की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी , अनुपस्थित पदाधिकारियों के बारे में प्रदेश कार्यकारिणी अनुशासन समिति शीघ्र कार्रवाई करेगी पहले बार 2019 के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के बारे में और उनकी नियुक्ति के बारे में दशनाम गोस्वामी सभा समिति शीघ्र पुनर्विचार कर उनके स्थान पर जल्द ही नई नियुक्ति करेगी ,अतः सभी प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि कोटा में आयोजित दश नाम गोस्वामी सभा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी साधारण सभा छात्रावास शिलान्यास एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम में आपकी 100 फ़ीसदी उपस्थिति अनिवार्य है : दशनाम गोस्वामी सभा समिति जयपुर राजस्थान

Author: admin

Comments (0)
Add Comment