अजमेर मे बेकाबू एसयूवी ने जायरीनों को मारी टक्कर
हादसे मे 2 जायरीनों की मौत,4 घायल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अजमेर मे अल सुबह 4 बजे के करीब महावीर सर्किल के समीप तेज गति से जा रही स्कार्पियो गाडी ने जायरीनों के टक्कर मार डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई । जिससे हादशे मे 2 जायरीनो की मौके पर मौत हो गई वही 4 जायरीन घायल हो गए । घायलों को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय मे भर्ती कराया । दुर्घटना के बाद जायरीनों ने गाडी मे तोडफोड कर कांच आदि तोड दिये । एसयूवी गाडी मे डोडा पोस्त से भरे कट्टे भरे थे । जो रोड पर बिखर गए । दुर्घटना के पश्चात गाडी डाईवर को पकड लिया । सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची । ओर माल को जब्त कर थाने मे पहुचाया ।