चोरी की मोटरसाइकिल बेचते हुए दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जप्त

चोरी की मोटरसाइकिल बेचते हुए दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जप्त-
अशोक सैनी/ दिव्यांग जगत
उनियारा (टोंक)
अलीगढ़ पुलिस ने दो व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल बेचते ऐ गिरफ्तार किया। साथ ही मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान चौरु बायपास पुलिया के पास चोरी की एक मोटरसाइकिल को बेचते हुए पाए जाने पर मोटरसाइकिल को मौके पर ही जप्त किया गया। साथ ही मुल्जिम सैफ अली खां पुत्र वलीयत खां जाति देशवाली मुसलमान उम्र 21साल निवासी चौरु थाना अलीगढ़, सांवरिया सैनी पुत्र प्रभूलाल सैनी जाति माली उम्र 24साल निवासी अमीरगंज थाना सोप को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं पूछताछ पर मुल्जिमों द्वारा सब्जी मंडी टोंक तथा प्रताप नगर जयपुर से चोरी करना बताया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment