गांव सागड़ा की दो छात्राओं का 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 14 वर्ष आयु वर्ग में खो -खो में हुआ चयन
-नियामत जमाला-
भादरा,10 जनवरी/भादरा क्षेत्र के गांव सागड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11 की पलक शर्मा पुत्री भूपसिंह व कक्षा 9 की प्रिंसी कुमारी पुत्री सतपाल खीचड़ का 31 जनवरी से 4 फरवरी 2024 तक रांची (झारखंड) में होने वाली 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग (छात्रा) में खो -खो में चयन हुआ हैं। दोनों छात्राएं इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व, राज्य खिलाड़ी दल के साथ राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सदारा, केकड़ी में पूर्व चयन परीक्षण 21 से 22 जनवरी तक एवं पूर्व प्रशिक्षण शिविर 23 जनवरी से 28 जनवरी 2024 तक में भाग लेगी। दोनों छात्राओं के नैशनल स्तर के लिए चयन होने पर गांव सागड़ा के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों छात्राओं व उनके परिजनों को बधाई दी है। दोनों छात्राएं राजकीय विद्यालय में छात्राएं है किन्तु दोनों छात्राओं का खो -खो में नैशनल लेवल पर चयन होने का श्रेय गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक प्रदीप नेहरा को जाता हैं। जिसने कड़ी मेहनत कर इन्हें कोचिंग दी हैं। विदित रहे कि इससे पहले भी 2022 में गांव की 3 छात्राएं राज्यस्तरीय खो – खो खेल कर आई थी। जिसमें दो 14 वर्षीय व एक 19 वर्षीय आयु वर्ग में थी। इसी तरह वर्ष 2023 में गांव की 14 वर्षीय आयु वर्ग में 4 छात्राएं राज्य स्तरीय खेल कर आई। जिनमेंं से 2 छात्राओं का नैशनल लेवल में चयन हो गया है और 1 छात्रा 19 वर्षीय आयु वर्ग में राज्यस्तर पर खेल कर आई हैं।
फोटो- अपने कोच प्रदीप नेहरा के साथ छात्राएं प्रिंसी व पलक