मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
देरांठू मे विधालय प्रबन्धन एंव विकास समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण
अजमेर । नसीराबाद के निकट देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे पीईईओ अधीन विधालयो के विधालय प्रबन्धन समिति , विधालय प्रबन्धन एवं विकास समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन आज श्री मति संगीता तिवारी , प्रधानाचार्य ने किया । प्रशिक्षण श्री मति कोशल्या यादव प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झडवासा दे रही है । आज उदघाटन उदबोधन मे श्री मति यादव ने प्रशिक्षण की आवश्यकता का कारण एवं उपयोग के बारे मे जानकारी दी । शिविर मे प्रत्येक विधालय से 6-6 शिविरार्थियों ने भाग लिया । जिसमे स्थानीय विधालय से सुरेन्द्र कसाणा ,शिवजी , नीतू चोधरी व अन्य ने भाग लिया । शिविर मे निशा शर्मा , ताराचन्द प्रजापति , सुषमा सोनी , रितू देतवाल , सुनिता धवन , अन्जना शर्मा एवं महात्मा गांधी विधालय से संस्था प्रधान श्री मति दुर्गेश नन्दा , मुकेश वैष्णव व अन्य सदस्यों ने भाग लिया ।