झड़वासा में दो दिवसीय महंगाई राहत कैम्प सम्पन्न, महंगाई से राहत पाकर लोगो के खिले चेहरे

झड़वासा में दो दिवसीय महंगाई राहत कैम्प सम्पन्न, महंगाई से राहत पाकर लोगो के खिले चेहरे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के झड़वासा में मंगलवार को शिविर के प्रथम दिन 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर महंगाई से राहत के लिए बुधवार को दूसरे व अंतिम दिन भी लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया।
सरपंच भँवर सिंह गौड की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न शिविर के अंतिम दिन पूर्व विधायक नसीराबाद रामनारायण गुर्जर, विधायक नसीराबाद रामस्वरूप लाम्बा, श्री नगर पंचायत समिति प्रधान कमलेश गुर्जर ने मुख्य अतिथि पद से शिरकत की।
प्रधान कमलेश गुर्जर व सरपंच भँवर सिंह गौड ने ग्रामीणों को जनकल्याण कारी योजनाओ का लाभ लेने की अपील की और जनता के कई कार्यो का अधिकारियों से हाथों हाथ निस्तारण भी करवाया।
शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद अंशुल आमेरिया के निर्देशन में आयोजित शिविर में आमजन को उनके अधिकारों, योजनाओं और उनकी पात्रता की सम्पूर्ण जानकारी कर पंजीकरण किया गया। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत झड़वासा में शिविर के अंतिम दिन मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना ,मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना,मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा में 100 कार्य दिवस पूरा करने वाले परिवारों को 25 दिन अतिरिक्त ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ,मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, राजस्व विभाग में बटवारा के 20, नामान्तरण 175, आबादी विस्तार 1, रास्ते प्रकरण 10, अतिक्रमण 2, सार्वजनिक प्रयोगनार्थ भूमि आवंटन 2, रिकार्ड दुरुस्त 70, चाह नियमन कुए 2, जाति व मूलनिवास 160,मृदा मिट्टी जांच 50, ,एप डाउन लोड 81, पशु टीकाकरण 480, 76 पशु पालकों के 840 पशुओं का इलाज, हेलोपेथीक ओपीडी 395, आर्युवेद ओपीडी 66, एससी फसली लोन आवेदन 10 प्राप्त हुऐ । शिविर में 943 पत्रों का पंजीयन किया गया।
शिविर में झड़वासा पंचायत के ग्राम मोतीपुरा में चारागाह जमीन पर पिछले 25-30 वर्षों से पक्के मकान बनाकर रह रहे करीब 25 परिवारों ने उक्त जमीन को आबादी भूमि घोषित कराने का मुद्दा छाया रहा।
इस पर रामगोपाल यादव, करण यादव, पवन बैरवा, लक्ष्मण मेघवंशी और काना राम यादव ने बताया की उक्त जमीन को आबादी घोषित कराने के पिछले कई वर्षों से कार्यवाही कर रहें है मगर अब तक कोई कार्यवाही नहीँ हुई और बताया की अब जल्दी ही इस विषय को लेकर जिला कलेक्टर से भी मिलेंगे।
मोतीपुरा के ही अन्य ग्रामीणों ने पुरानी आबादी भूमि को निरस्त नही करने का भी ज्ञापन सोंपा। इस मौके पर ग्राम पंचायत द्वारा आगन्तुक सभी मेहमानों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
शिविर में उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया, विकास अधिकारी भँवर सिंह चारण, तहसीलदार हितेश चौधरी, एलएस कृष्णा टेलर, सहायक अभियंता आर डी गुर्जर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश कटारा, पीईईओ कौशल्या यादव, ग्राम विकास अधिकारी मोनिका टेकवानी, सहायक कृषि अधिकारी महेश चंद, भू अभिलेख निरीक्षक मोहम्मद सद्दीक,पटवारी पूजा जांगिड़ सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment