बंदूक की नोक पर टैक्सी डाईवर से लूट
दो बदमाश यात्री बनकर कार लेकर हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश

बंदूक की नोक पर टैक्सी डाईवर से लूट
दो बदमाश यात्री बनकर कार लेकर हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश

मांगलियावास थाना क्षेत्र की घटना

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में टैक्सी ड्राइवर से लूट की वारदात सामने आई है। 2 बदमाशों ने यात्री बनकर टैक्सी में सफर किया और बाद में बंदूक की नोक पर प्लास्टिक की थैली ड्राइवर के माथे पर फंसाकर धक्का दिया और कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत मांगलियावास थाने में दी है। पुलिस ने लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नारेली निवासी सेठू गुर्जर पुत्र रामलाल गुर्जर ने मांगलियावास थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है। 11 फरवरी को अजमेर बस स्टैंड से दो व्यक्ति उसे मिले और गौरीकुंड माताजी मकराना जाने की कहकर 1400 रुपए में किराया कर अजमेर से सराधना के लिए आए थे। सराधना चौराहे पर एक व्यक्ति मिला जिसे लेकर माताजी मंदिर गए। वहां जाने के बाद दोनों यात्रियों ने उसे प्रसाद खिलाने लगे। ड्राइवर ने बताया कि प्रसाद लेने से उसने मना किया तो उसे बंदूक की नोक पर डरा धमकाकर उसके सिर पर प्लास्टिक की थैली बांदी और धक्का मारकर उसकी कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित ड्राइवर के अनुसार उन दोनों बदमाशों को नहीं जानता है पर सामने आने पर पहचान सकता है। मांगलियावास थाना पुलिस ने पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
टैक्सी ड्राइवर से लूट की शिकायत के बाद मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताड़ा के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया है और टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सके।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment