झडवासा हाईवे पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से दो गायों की हुई मौत, दो बछड़े बुरी तरह हुये घायल

झडवासा हाईवे पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से दो गायों की हुई मौत, दो बछड़े बुरी तरह हुये घायल

घायल बछडों का तत्काल कराया प्राथमिक उपचार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा के हाइवे 48 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो गायों की मौत हो गई और दो बछड़े बुरी तरह घायल हो गए।
रविवार शाम को दिन ढलते ढलते हाइवे 48 पर झड़वासा की ओवर ब्रिज पुलिया के टॉप पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से दो गायें मौके पर ही मर गई और दो बछड़े बुरी तरह घायल हो गए।


वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी की घायल बछड़े व गायों के पेट से आतें बाहर आ गई और पैरों की हड्डियां टूट गई । सूचना मिलते ही सरपंच भँवर सिंह गौड और दिनेश वैष्णव, मनसुख जाट, सांवर लाल खारोल मौके पर पहुंचे और मृत व घायल पशुओं की हालात देखकर हाइवे पेट्रोलिंग वाहन व क्रेन को बुलाकर मृत व घायल पशुओं को प्राथमिक उपचार के लिए दूर पहुंचाया।
इस मौके पर हाइवे कर्मी प्रभु, जीवराज, जॉनी व अन्य कर्मियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment