पुष्कर मे जयपुर बाईपास पर ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल
एक की हालत गंभीर किया अजमेर रेफर
युवक को ट्रोला 4 किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर में जयपुर बाईपास पर राजस्थान रिसोर्ट के पास एक ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए । जिसमें एक की हालत गंभीर होने के कारण अजमेर रेफर कर दिया ।जानकारी के अनुसार शंकरलाल पुत्र हर गुर्जर देवलिया कला निवासी और राकेश पुत्र रघुनाथ गोविंदगढ़ निवासी दोनों बुड्ढा पुष्कर फार्महाउस में कोई काम से जा रहे थे कि राजस्थान रिसोर्ट के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया और बाइक सवार शंकर लाल को 4 किलोमीटर घसीटते ले गया । श्यामा हॉस्पिटल के पास लोगों को पता लगा तब तुरंत प्रभाव से शंकरलाल को अस्पताल पहुंचाया तो वही राकेश राजस्थान रिसोर्ट के पास घायल अवस्था में पड़ा था । जिसे लोगों ने तुरन्त अस्पताल पहुंचाया । दुर्घटना मे शंकरलाल की हालत गंभीर होने के कारण तुरंत प्रभाव से अजमेर रेफर कर दिया । वही दुर्घटना के बाद ट्रोला चालक ट्रोला लेकर मौके से फरार हो गया । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है । दोनों युवक पुष्कर के मजदूर मिष्ठान में कार्य करते हैं ।