मिक्सर मशीन चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाइन थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर मिली सफलता
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । वीर का बाडिया का नाला , पुलिस थाना श्रीनगर निवासी मीठू खां ने 6 जून की शाम सिविल लाइन थाने को शिकायत दी थी कि 4 जून को विद्या विहार कॉलोनी कायड़ रोड से रोड पर कार्य करने वाली मिक्सर मशीन रात्रि के समय कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गए थे । जिस पर पुलिस ने खोज बीन प्रारम्भ की । जिस पर कार्यवाही करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी मस्जिद के पास कबीर नगर, लोहागल निवासी लाल मोहम्मद उर्फ छोटू पुत्र शेख रहीम खान, उम्र 22 साल तथा सरकारी स्कूल के पास छोटी होकरा पुष्कर निवासी रवि सिंह रावत उर्फ बीरा पुत्र जीतू सिंह, उम्र 19 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया । दोनों से चोरी की गई मिक्सर मशीन भी बरामद कर ली है । आरोपियों ने उक्त मिक्सर मशीन को एक कबाड़ी को बेचा था । उस कबाड़ी से मिक्सर मशीन बरामद की गई है । आरोपीयो से अन्य चोरी की वारदात के बारे मे पूछताछ जारी है।