श्री चन्द्र नाथ आदर्श विधा मन्दिर मे स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के देरांठू स्थित श्री चन्द्रनाथ आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद मे मगंलवार को 77 वां स्वतंत्रता दिवस बडे हर्ष एंव उल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा अजय मित्तल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ मे विद्यालय अध्यक्ष दीपक ख्यानी , प्रधानाचार्य राजेश कुमार , विद्यालय कोषाध्यक्ष अक्षत जिंदल व आचार्य/ दीदी उपस्थित थे।
भैया-बहिनो ने शारीरिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतिया व नन्हे मुन्ने बालको ने योग की प्रस्तुतिया तथा आचार्य/दीदी द्वारा कविताओ की प्रस्तुतिया दी गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय मित्तल द्वारा गणतन्त्र दिवस की विशेषताए बताई गई। हमारे देश की आज़ादी किसी भी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुई । हमारे देश की आज़ादी मे भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, आज़ाद आदि जैसे महान पुरूषो के बलिदान का परिणाम है। देश भक्त अपने देश को गुलामी की जंजीरों से बंधा ना देख सके व अपने देश को आज़ाद कराने के लिए उन्होने अपने प्राण तक त्याग दिये । उनके बलिदानों के कारण अंग्रेज़ों को अपने घुटने टेकने पड़े और उनको भारत छोडना पडा ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अक्षत जिंदल द्वारा आये हुऐ अतिथियो का आभार व्यक्त किया ।
व विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा शान्ति मंत्र करवाकर व मिठाई विवरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
कार्यक्रम मे विद्यालय के सभी आचार्य/दीदी उपस्थित रहे।