चम्पालाल महाराज ने हरियालो राजस्थान के तहत हरियाली तीज पर पौधे लगाए
रिमझम बारिश के बीच राजगढ़ धाम के आसपास किया वृक्षारोपण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने हरियालो राजस्थान के तहत रिमझिम बरसात के बीच राजगढ़ धाम के आसपास पौधारोपण किया । महाराज ने इस अवसर पर आमजन से अपील की है कि कम से कम एक पौधा जरूर लगाए । इस दौरान रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, राजकुमार, दौलत, विजय, रामनिवास, हाकम, ज्ञानी, जय सिंह, महावीर, सांवरा, जमील, महेंद्र, कान सिंह, भागचंद आदि मौजूद थे ।