श्री नगर ब्लॉक की ग्राम साथियों को दिया प्रशिक्षण

श्री नगर ब्लॉक की ग्राम साथियों को दिया प्रशिक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के श्रीनगर ब्लॉक में महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में ग्राम साथिन का पुनश्चर्या प्रक्षिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया गया।
महिला अधिकारिता सुपरवाइजर अभिषेक मांडिया ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में उपनिदेशक राजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ आशुलिपिक मुकेश मुदगल व इंदिरा महिला शक्ति अजमेर की काउंसलर सुनीता चौहान ने ग्राम साथिनों का उत्साहवर्धन कर महिला सशक्तिकरण हेतु विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने व इंदिरा महिला शक्ति उद्यम योजना के के साथ साथ अन्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
और उक्त प्रशिक्षण में साथिनों द्वारा विभिन्न खेलकूद करवा कर उत्साह वर्धन भी किया।
इस मौके पर श्रीनगर ब्लॉक की सभी ग्राम साथिनें उपस्थित थी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment