नसीराबाद मे एटीएम से पैसे निकालने गये एक युवक के साथ हुई ट्रजेर्डी, कुछ मिनटों मे शातिर ने निकाले 25 हजार

नसीराबाद मे एटीएम से पैसे निकालने गये एक युवक के साथ हुई ट्रजेर्डी, कुछ मिनटों मे शातिर ने निकाले 25 हजार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के सुभाषगंज स्थित बडौदा बैक के एटीएम से रुपये निकाले आया व्यक्ति एक शातिर के चक्कर मे 25 हजार गंवा बैठा । जानकारी के अनुसार नान्दला निवासी रामनारायण पुत्र श्रवण दास वैष्णव शाम 6.45 पर नसीराबाद के बडौदा बैक के एटीएम से पैसे निकाले आया । एटीएम कार्ड मशीन मे डालने के बाद पता चला कि कार्ड एक्सपायर हो गया । वो वहां से जाने लगा तो पीछे खडे एक चश्मा पहने युवक ने मशीन मे मोबाइल नम्बर डालने को कहां ,जिससे कार्ड वापस चालू हो जायेगा बताया। उस शक्स के कहने पर उसने मोबाईल नम्बर उसमे डाल दिये । उसके पश्चात उस शक्स ने मशीन मे इधर से उधर कुछ नम्बर दबा , उसे बताया कि कार्ड काम नही कर रहा । वो बहार चला गया । फिर वो भी बाजार मे आ गया । तभी मेरे फोन पर 9000 हजार , 10000 हजार फिर 6000 रुपए निकल जाने का मैसेज आया ।बाद मे खाते मे बचे शेष 1500 रुपये भी निकल गये । जिस पर पीडित युवक ने नसीराबाद सिटी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment