हाईवे की राताखेडा पुलिया से आवागमन प्रारम्भ,राताखेडा से सीधे नसीराबाद रोड अब हुआ बन्द

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

हाईवे की राताखेडा पुलिया से आवागमन प्रारम्भ
राताखेडा से सीधे नसीराबाद रोड अब हुआ बन्द

देरांठू व राताखेडा से आने जाने वाले को अब नव निर्मित पुलिया से होकर जाना होगा

अजमेर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सिक्स लेन कार्य के तहत नसीराबाद के देरांठू व राताखेडा रामसर रोड वासियो के आवागमन हेतू एक ही पुलिया स्वर्गीय सासंद सावंरलाल जाट के फार्म हाउस के पास से बनाई गई है । पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही अब राताखेडा -रामसर मार्ग से सीधे नसीराबाद आने जाने वाले मार्ग को अब बन्द कर दिया गया है । अब इस मार्ग से आने जाने वालो अब पुलिया के नीचे से होकर आना जाना होगा । वही देरांठू मार्ग के पास से भी निर्माण कार्य प्रगति पर है । कार्य पूर्ण होते ही देरांठू से सीधा नसीराबाद मार्ग भी बन्द कर दिया जायेगा । देरांठू वासियों को भी फिर इस पुलिया के नीचे से होकर ही आना जाना होगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment