मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
देरांठू बाईपास चौराहे पर अतिक्रमण से यातायात बाधित
अजमेर । राष्ट्रीय राजमार्ग के देरांठू बाईपास चौराहे पर रोड पर बढते अतिक्रमण से आमजन के साथ रोड से निकलने वाले बडे वाहन चालक भी परेशान है । चौराहे पर ईट भट्टे वालो ने ईटो , पट्टीया , चद्दरों के साथ रोड तक कब्जा जमा रखा है । साथ ही आगे ट्रेक्टर , जेसीबी आदि खडी कर देने से आमजन का निकलना दुश्वार हो गया है । सुकडे रास्ते के कारण व हाईवे का मुख्य चौराहे होने से यहां हादसे होने का हमेशा खतरा बना रहता है । महावीर कालोनी के पूर्व वार्ड मेम्बर अशोक के साथ ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व उपखण्ड अधिकारी , तहसीलदार नसीराबाद से देरांठू बाईपास चौराहे पर हो रखे अतिक्रमण को शीध्र हटाने की मांग की है । चौराहे पर बढते अतिक्रमण के कारण यहां कभी भी हादशा हो सकता है । ग्रामीणों ने कहां है कि अतिक्रमणकारीयो पर कार्यवाही नहीं करने पर इस चौराहे पर होने वाले किसी भी हादशे का जिम्मेदार ग्राम पंचायत व प्रशासन होगा ।