मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद छावनी के सीईओ डा. नीतिश कुमार गुप्ता द्बारा नसीराबाद में चारों ओर व्याप्त अतिक्रमणो को छावनी परिषद के कर्मचारियों के साथ हटवाने के पश्चात नगर के सदर बाजार सहित अन्य बाजारों में मुख्य नाले के बहार तक व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु 20 जुलाई तक का अल्टिमेटम दिया था। जिसमें व्यापारियों ने स्वयं आगे बढ़कर दुकानों के आगे लगे टीन सेड आदि हटवाये। जिसमें कई व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर सोमवार को सीईओ डा नीतिश कुमार गुप्ता छावनी परिषद के कर्मचारियों व पुलिस जाप्ते सहित मय जेसीबी, ट्रेक्टर ट्राली को लेकर हनुमान चौक से प्रारम्भ होकर सदर बाजार सहित अन्य सभी बाजारों का दौरा कर बाकी रहे अतिक्रमण को नहीं हटाने पर व्यापारियों को हिदायत देकर वापस कुछ समय दिया। नसीराबाद के सदर बाजार में वर्षों बाद अतिक्रमण हटने से बाजार खुला खुला नजर आने लगा है । वहीं अन्य बाजारों में भी अतिक्रमण हटने से नगरवासियों ने छावनी परिषद के सीईओ गुप्ता के कार्यकाल में चल रहे कार्यों की प्रसंशा की है , कि ऐसा अधिकारी पहली बार नगर में आया है, जिसने नसीराबाद शहर की काया पलट दी है।