बौने के लिए जमीन ली , फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचान किया

फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बेचान

बौने के लिए जमीन ली , फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचान किया

अजमेर के माकडवाली क्षेत्र का मामला

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर के माकडवाली क्षेत्र मे फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बेचान करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन बेचान की ऐवज में रजिस्ट्री भीलवाड़ा केनोटेरी पब्लिक से कराई, जबकि वह भीलवाड़ा गया ही नहीं और चेक से पन्द्रह लाख का भुगतान करना भी बताया, जो आज तक उसे नहीं मिला। पीड़ित की रिपोर्ट पर क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कसारों का बास रोहट जिला पाली भैरा राम पुत्र शेषा राम ने क्रिश्चयनगंज थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी माकडवाली में जमीन है।करीबन 5 वर्ष पूर्व जगदीश, महादेव, जुजार सिंह, भैरू सिंह एक पावर ऑफ ओटोनी बनवाकर गांव आए और कहा कि हमारी व तुम्हारी जमीन पुष्कर और अजमेर मे साथ साथ है और एक साथ जमीन बौने के लिए लेना चाहते है। इसके पेटे पांच हजार रुपए दिए। पावर ऑफ अर्टोनी पर देख भाल करने की हैसियत से हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद 2021 में सिविल न्यायालय से एक नोटिस आया कि जमीन बेच दी।


इस पर मुकदमा चला और हमने बताया कि कोई जमीन नही बेची। यह फर्जी है। इस पर सिविल कोर्ट ने इसे स्वीकार नही किया, क्योंकि रेवेन्यू का मेटर था। इस के पश्चात महादेव ने एक वाद एसडीएम कोर्ट अजमेर में दायर किया कि खरीदशुदा जमीन का कब्जा नही दे रहे है। इस पर हमने एक कॉपी रजिस्ट्री की निकलवाई। जिसमें जगदीश का नाम लिखा हुआ मिला और जगदीश ने पावर ऑफ अर्टोनी से महादेव नामक व्यक्ति को रजिस्ट्री करवा दी। जिसमें गवाह जुजार सिंह एवं भैरू सिंह को बताया गया।
रजिस्ट्री को पुरूषोतम लाल जाट नोटेरी पब्लिक भीलवाडा ने तस्दीक किया। जब कि वह कभी भी भीलवाडा नही गया और ना ही कभी नोटेरी पब्लिक करवाई। रजिस्ट्री के अन्दर 17 लाख 3 हजार 500 रुपए का बेचाननामा बताया। जिसमें 15 लाख रुपए चेक से भुगतान होने की बात है। जबकि आज तक कोई पैसों का भुगतान नही हुआ। इस प्रकार जगदीश, महादेव, जुजार सिंह , भैरू सिंह एवं नोटेरी पब्लिक पुरूषोतम जाट द्वारा कूट निति से दस्तावेज बनवाकर धोखाधडी की। क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक पारूल यादव को सौंपी है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment