एक साथ 30 दिव्यांगों को मिली स्कूटी,चेहरे पर खुशी

विधायक कोटे से 30 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड स्कूटी

स्कूटी मिलने से रोजगार व आने-जाने में उपलब्ध होगी सुविधा

धौलपुर। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत 30 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद परिसर में किया गया। विधायक विकास निधि से 30 जरूरतमंद विशेष दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड स्कूटियों का वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंद विशेष दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड स्कूटियों के मिलने से रोजगार और अन्य काम करने में आने जाने में सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने सभी दिव्यांगजन लाभार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक राजाखेड़ा रोहित बोहरा के साथ मिलकर जब मोटराइज्ड स्कूटी का दिव्यांग लाभार्थियों को चाबी सौंपी तो उनके चेहरे पर खुशी की चमक दिखाई दी और वह अपनी स्कूटी पाकर खिलखिला उठे। विधायक राजाखेड़ा रोहित बोहरा ने आयोजित विशेष दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि राजाखेड़ा मेरी कर्मभूमि है। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे दिव्यांग भाई-बहनों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों में सुविधा और सम्बल मिलेगा। हमारी राजनीति को जन सरोकार से जोड़ने की छोटी सी मुहिम है, हमारा प्रयास है कि समाज को जोड़ने के दूसरे उपकरण भी वितरित किये जाऐं। उन्होंने कहा कि जिन निःशक्तजनों को इस वर्ष मोटराइज्ड स्कूटी ना मिलने से वंचित रह गए है। उन्हें अप्रैल माह में स्कूटी का वितरण विधायक फण्ड से करवाया जाएगा जिससे क्षेत्रा में कोई भी दिव्यांगजन अपनी रोजी रोटी से वंचित न हो। इसलिए यह सिलसिला इसी प्रकार चलता रहेगा। मोटराइज्ड स्कूटी वितरण कार्यक्रम में प्रत्येक लाभार्थी को हेलमेट भी दिया गया। धौलपुर जिला परिषद के जिला प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल सिंह ने कहा कि राजाखेडा विधायक रोहित बौहरा की यह सराहनीय पहल है। जिले के अन्य विधायकों को भी इसी प्रकार दिव्यांगजनों को सबल बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment