अजमेर जिले में महंगाई राहत कैम्प में आज 19473 परिवारों को मिला लाभ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत गुरूवार को जिले में 19473 लार्भाथियों परिवारों को लाभ दिया गया। जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि अजमेर जिले में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया गया।
इन योजनाओं में लार्भाथियों ने प्राप्त किया लाभ
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 16620 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 16620 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इन्द्रा गांधी गैस सिलेंडर योजना के लिए 3403 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 14010 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 633 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 14166 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 5352 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 5562 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 5313 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 2766 लाभार्थिर्यों का पंजीयन किया गया।
आज यहां आयोजित किए गए शिविर
गुरूवार 27 अप्रेल को प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविर का आयोजन इन स्थानों पर किया गया। नगर निगम एवं एडीए द्वारा वार्ड नम्बर एक हरिभाऊ उपाध्याय नगर सामुदायिक भवन, वार्ड नम्बर 21 राजेन्द्र स्कूल पहाडगंज, वार्ड नम्बर 61 नई आरपीएससी के सामने जयपुर रोड़, वार्ड नम्बर 22 राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल भगवानगंज, नगर परिषद किशनगढ़ द्वारा वार्ड नम्बर 5, 6, 7, 8 विश्वकर्मा स्कूल गांधी नगर, नगर परिषद ब्यावर द्वारा वार्ड नम्बर 4 से 6 राधा मोहन गार्डन छावनी, नगरपालिका केकड़ी द्वारा नम्बर 2, 3 व 4 मंगलम गार्डन अजमेर रोड़ केकड़ी, नगर पालिका पुष्कर द्वारा वार्ड नम्बर 2 अम्बेडकर भवन मेला मैदान के सामने, नगरपालिका बिजयनगर द्वारा वार्ड नम्बर 34 अम्बेडकर भवन कब्रिस्तान के पास, नगरपालिका सरवाड़ वार्ड नम्बर एक व 2 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर, नगर पालिका नसीराबाद द्वारा वार्ड नम्बर 1 से 3 नगर पालिका भवन में शिविर आयोजित किए गए।
इन स्थानों पर लगेंगे आगामी दिवस में शहरी क्षेत्र में शिविर
शुक्रवार 28 अप्रेल को प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविर का आयोजन इन स्थानों पर होगा। नगर निगम द्वारा वार्ड नम्बर एक हरिभाऊ उपाध्याय नगर सामुदायिक भवन, वार्ड नम्बर 21 राजन्द्र स्कूल, पहाडगंज, वार्ड नम्बर 61 नई आरपीएससी के सामने जयपुर रोड़, वार्ड नम्बर 22 राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल भगवानगंज, नगर परिषद किशनगढ़ द्वारा वार्ड नम्बर 5, 6, 7, 8 विश्वकर्मा स्कुल गांधी नगर, नगर पालिका केकड़ी द्वारा वार्ड नम्बर 2, 3 व 4 मंगलम गार्डन अजमेर रोड़ केकड़ी, नगर पालिका पुष्कर द्वारा वार्ड नम्बर 3 अम्बेडकर भवन, मेला मैदान के सामने, नगर पालिका विजयनगर द्वारा वार्ड नम्बर 34 अम्बेडकर भवन कब्रिस्तान के पास, नगर पालिका नसीराबाद द्वारा को वार्ड नम्बर 1 से 3 नगर पालिका भवन में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
इन स्थानों पर लगेंगे ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को शिविर
उन्होंने बताया कि शुक्रवार 28 अप्रेल से प्रशासन गांव के संग अभियान के साथ साथ महंगाई राहत शिविर का आयोजन इन स्थानों पर किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी अजमेर द्वारा गगवाना, ब्यावर द्वारा गणेशपुरा, केकडी द्वारा मेवदाकलां, किशनगढ द्वारा तिलोनिया, नसीराबाद द्वारा साम्प्रोदा, सरवाड़ द्वारा हरपुरा, भिनाय द्वारा धांतोल, मसूदा द्वारा झाक तथा टॉडगढ़ द्वारा बनजारी में कैम्प लगाए जाएंगे।
सफलता की कहानी-1
जमाबंदी में नाम हुआ शुद्ध
ग्राम पंचायत कटसूरा में आयोजित महंगाई राहत केम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान -2023 में प्रार्थीया सीता पत्नी गोदुराम जाति जाट निवासी कटसूरा ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि प्रार्थीया का नाम ग्राम कटसूरा की जमाबन्दी के खाता संख्या 1103 व 1104 में सीता पत्नी गोरधन गलत दर्ज है। । इस गलत नाम को सीता पत्नी गोदुराम शुद्ध करने के लिए प्रार्थीया ने आवेदन किया। शिविर प्रभारी अधिकारी द्वारा प्रार्थना पत्र के सन्दर्भ में तहसीलदार से तथ्यात्मक रिपोर्ट प्राप्त कर शिविर में हाथोंहाथ सीता पत्नी गोरधन के स्थान पर सीता पत्नी गोदुराम करने के दुरुस्ती के आदेश जारी कर प्रार्थी को राहत प्रदान की गयी।
सफलता की कहानी-2
दिव्यांग महिला को मिला प्रमाण-पत्र
ग्राम पंचायत भगवानपुरा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान 2023 के शिविर में शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी पीसांगन ने जब महंगाई राहत कैंप में पंजीयन डेस्क पर निरीक्षण करने पहुंचे तो उनकी दृष्टि वहां कतार में खड़ी एक दिव्यांग महिला सेठा पर पडी। उन्होंने उसे बुलाकर उसके दस्तावेज देखे। तब उसके पास दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र नहीं होने पर शिविर प्रभारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। उसकी जांच करवाने के बाद उसके योग्य पाए जाने के बाद उसको दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया। इसके साथ ही सेठा का ट्राई साइकिल के लिए आवेदन करवाया गया। इसके साथ ही महंगाई राहत कैंप में राजस्थान सरकार की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं में से प्रार्थी सेठा को पात्रता वाली योजनाओं का लाभ दिलवाया। शिविर प्रभारी ने प्रार्थी सेठा को राजस्थान सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित कर महंगाई से राहत प्रदान की।
सफलता की कहानी-3
आठ योजनाओं से लाभान्वित हुई बन्नी देवी
ग्राम पंचायत भगवानपुरा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवो के संग अभियान2023 के शिविर में बन्नी देवी ने शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी ली। युवा मित्र को बुलाकर उनके जनआधार से पंजीयन करवाया। राजस्थान सरकार की समस्त जन- कल्याणकारी योजनाओं में से बन्नी देवी को 8 योजनाओं का लाभ मिला। शिविर प्रभारी ने प्रार्थी बन्नी देवी को निम्न 8 योजनाओं से लाभांवित कर महंगाई से राहत प्रदान की।
उज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर 1150 रु के स्थान पर 500 रु में, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के तहत 10 के लाख के स्थान पर 25 लाख, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा 5 लाख के स्थान पर 10 लाख रु, प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली मुफ्त, 1000रु प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत मुफ्त राशन, मुख्यमंत्री कामधेनू पशु योजना के तहत 40,000 रु प्रति पशु बीमा तथा मनरेगा में 125 दिन का रोजगार के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड दिए गए।
सफलता की कहानी-4
संतोष के परिवार को मिला 9 योजनाओं का लाभ
अरांई क्षेत्र के कटसूरा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में संतोष देवी के परिवार के लिए बड़ी राहत बन कर आया। राज्य सरकार ने उनके परिवार को 9 फ्लैगशीप योजनाओं में चयनित कर महंगाई से राहत की गारंटी दी।
किशनगढ़ विधायक श्री सुरेश टांक एवं शिविर प्रभारी के समक्ष संतोष देवी ने अपना आवेदन रखा। उसके परिवार की आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं हैं। महंगाई के कारण रोजमर्रा के खर्च भी मुश्किल से निकल पा रहे हैं। इस पर विधायक श्री सुरेश टांक एवं शिविर प्रभारी ने उनकी पात्रता जांचने के निर्देश दिए। संतोष देवी को महंगाई राहत कैम्प में राज्य सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं में पात्र पाया गया।
उन्हें इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, प्रतिमाह 100 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त, 1000 रूपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेन्शन, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत मुफ्त राशन, मनरेगा में 125 दिवस का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनू बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना कृषि के तहत 2000 यूनिट बिजली मुफ्त में चयनित कर राहत दी गई।
सफलता की कहानी-5
श्रीमती अशराफ को अपनी जमीन की मिली खातेदारी
ऊंटड़ा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गावों के संग अभियान 2023 में श्रीमती अशराफ पत्नी फैज मौहम्मद निवासी ऊंटड़ा ने उपस्थित होकर अपनी संयुक्त खातेदारी भूमि का अपने जीवन काल में बंटवारा करवाने हेतु आवेदन किया। अशराफ की पीड़ा को सुन कर इसके सभी सहखातेदारों को शिविर स्थल पर बुलाया गया। उनसे समझाइश की गई, साथ ही भूमि का विभाजन होने के लाभ के सम्बन्ध में बताया गया। समझाइश के पश्चात परिवार के सभी सदस्य अपनी भूमि का बंटवारा करवाने के लिए सहमत हो गए। मौके पर ही तत्काल पटवारी हल्का को खातेदारी भूमि पर भेजकर मौके अनुसार राजस्व मानचित्र में प्रस्ताव तैयार करवाकर बंटवारे के आदेश जारी किए गए। बंटवारा होने पर सभी खातेदारों को भूमि अलग-अलग होने की जानकारी होने पर उनके मन में खुशी की लहर छा गई।
सफलता की कहानी-6
35 वर्षो बाद मिला खातेदारी अधिकार
ग्राम पंचायत पारा में किस्तुरा पुत्र जगननाथ जाति बलाई निवासी पारा ने शिविर प्रभारी श्री विकास कुमार पंचौली के समक्ष उपस्थित होकर अवगत कराया कि पिता के नाम ग्राम पारा के खसरा से 75 रकबा 0.36, 70/3917 रकबा 0.13 ख न 834 रकबा 0.31 हैक्टेयर किता 3 रकबा 0.80 है। भूमि जरिये नामा सं 17 दिनांक 26/5/1987 से आवंटन हुई थी। इनकी विरासत नामान्तरकरण 32 दिनांक 26/5/87 से खोली जा चुकी थी। प्रार्थी को खातेदार घोषित किया गया था। परन्तु भूप्रबन्ध विभाग की गलती से प्रार्थी की खातेदारी भूमि पुनः सिवायचक दर्ज कर दी गई जबकि आवंटन समय से आवंटित भूमि पर प्रार्थी का ही कब्जा काश्त है इसे पुनः प्रार्थी के नाम दर्ज की जावे।
प्रकरण को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए शिविर प्रभारी ने तहसीलदार केकडी को जांच के आदेश दिये। बाद जांच प्राप्त रिपोर्ट शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी केकड़ी ने खसरा से 75 रकबा 0.36. 70/3917 रकबा 0.13, ख न 934 रकबा 0.31 है। कुल किता 3 रकबा 0.80 है। भूमि को दुरुस्त करने के आदेश मौके पर ही जारी किये। साथ ही नामान्तरकरण दर्ज कर भूमि प्रार्थी के नाम दर्ज की गई। तथा प्रार्थी को मोके पर ही जमाबन्दी की नकल दी गई। प्रार्थी को राहत मिलने पर प्रार्थी की खुशी का ठिकाना नही रहा। प्रार्थी ने अपार हर्ष व्यक्त किया एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के लिए मुख्यमंत्री श्री गहलोत महोदय का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। 35 वषोर्ं बाद प्रार्थी को खातेदारी मिलने से शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने भी आभार व्यक्त किया।