पानी चोरी रोकने के लिए जल संसाधन विभाग की दिन रात नहरों पर गश्त जारी

पानी चोरी रोकने के लिए जल संसाधन विभाग की दिन रात नहरों पर गश्त जारी

भादरा विधायक पूनियां ने भी की रात्रि गश्त
-नियामत जमाला-
भादरा, 7 दिसंबर / क्षेत्र की सिद्धमुख सिंचाई परियोजना में वर्तमान रैगुलेशन के दौरान पानी चोरी रोकने के लिए जहां जल संसाधन विभाग की टीमें दिन रात गश्त कर रही है वहीं भादरा विधायक का.बलवान पूनियां स्वयं ने गत रात नहर पर गश्त की है। गत रात्रि भादरा विधायक बलवान पूनियां द्वारा सिद्धमुख वितरिका पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों व पुलिस जाब्ता भिरानी के साथ सिद्धमुख वितरिका पर पूरी रात गश्त की गई । विधायक पूनियां ने इस दौरान अधिकारियों को पानी चोरी रोकने के निर्देश देते हुए किसानों से भी अपील की कि वे पानी चोरी ना करे। गढ़ड़ा ग्रामवासियों ने विधायक को धन्यवाद देते हुए सिंचाई थाना नोहर की गाड़ी दिन रात नहर पर लगाने की मांग की। जिस पर विधायक पूनियां ने उन्हें आश्वासन दिया कि सिंचाई थाना भी नहर पर गश्त करेंगे। जल संसाधन विभाग के अनुसार सिद्धमुख नोहर सिंचाई परियोजना में ग्रुप ए भादरा क्षेत्र के लिए दिनांक 6 दिसंबर 2021से 14 दिसंबर 2021तक नहरों पर पानी चोरी रोकने लिए जल संसाधन विभाग द्वारा टीमें गठित की गई है । जिसमें जल संसाधन विभाग द्वारा कुल 8 टीम नहरों पर दिन रात गश्त करेगी। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता तिलोक चंद टाक ने बताया कि वर्तमान में ग्रुप ए में सिद्धमुख वितरिका किमी 0से 25 किमी व इसके माइनर, सिद्धमुख फीडर आरडी 0से 64, रासलाना वितरिका 0से 9किमी के लिए रैगुलेशन चल रहा है । जिसमें सिद्धमुख फीडर पर आरडी 0से 64 तक कुल 3 टीम 24 घंटे गश्त कर रही है । सिद्धमुख वितरिका पर गश्त को तीन चरण में बांटा गया है जिसमे एक समय में एक गश्ती दल 0 से 8, दूसरा गश्ती दल 8से 16 तक कुल 8 टीमें दिन रात गश्त कर सिद्धमुख वितरिका की टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। सभी गश्ती दलों को 2 का पुलिस जाब्ता दिया गया है एवं पानी चोरी पकड़े जाने पर हल्का पटवारी द्वारा आबपाशी करवाकर तुरंत सिंचाई थाना नोहर में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
फोटो – सिद्धमूख वितरिका पर रात्रि गश्त करते विधायक पूनियां व साथ में अन्य

Author: admin

Comments (0)
Add Comment