आबादी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म बनने से रोकने के लिए ग्रामीण की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने किया मौका मुआयना

आबादी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म बनने से रोकने के लिए ग्रामीण की सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने किया मौका मुआयना

दिव्यांग जगत पण्डित पवन भारद्वाज

मुण्डावर थाना क्षेत्र के गांव पदमाड़ा खुर्द में आबादी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म बनाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम पंकज बडगूजर को लगाई गुहार।विदित रहे पोल्ट्री फार्म से परेशान ग्रामीणों ने पूर्व में दो बार प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा लेकिन पोल्ट्री फार्म का निर्माण कार्य रूकने का नाम नहीं ले रहा था। जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर पोल्ट्री फार्म को रूकवाने की गुहार लगाई।पदमाड़ा खुर्द ग्रामीण रामचंद्र यादव, रामनिवास यादव, शेर सिंह,धर्मेंद्र,, राजेश ,भूप सिंह सहित अनेकों महिलाओं ने ज्ञापन देने के दौरान बताया कि गांव में आबादी क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म बनाया जा रहा है आबादी में पोल्ट्री फार्म बनने से आबादी में हमेशा दुर्गंध का माहौल बन जाएगा इससे दिगर मुर्गियां कभी भी रोग ग्रस्त हो जाती हैं जिससे मुर्गियों की बीमारी मनुष्य में भी प्रवेश करने से आपदा स्थिति भी बन सकती है यदि समय रहते पोल्ट्री फार्म बनने से नहीं रोका गया तो माहौल को दूषित करने से नहीं रोका जा सकता है।ग्रामीणों ने एसडीएम को अवगत करवाया कि पोल्ट्री फार्म निर्माण करने वाले दबंग होने से कारण बेपरवाह पोल्ट्री फार्म बनने का कार्य सतत चल रहा है।ज्ञापन में आबादी क्षेत्र को किसी अनहोनी से बचाने के लिए पोल्ट्री फार्म को तुरंत बनने से रोकने की मांग की गई।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देर शाम करीब 8बजे बीडीओ ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।इस मौके पर राजेश, भूपसिंह, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment