नसीराबाद को अजमेर जिले मे यथावत रखने हेतू पेंसनर समाज ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद को अजमेर जिले मे यथावत करने हेतू पेंसनर समाज ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी अंशुल आमेरिका को ज्ञापन सौंपा । पेंसनर समाज अध्यक्ष गजानंद शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नसीराबाद से अजमेर की दूरी मात्र 21 किलोमीटर है । जबकि नसीराबाद से केकडी की दूरी 62 किलोमीटर है । नसीराबाद से अजमेर आने जाने के लिए हर प्रकार की यातायात सुविधा उपलब्ध रहती है । वही नसीराबाद से केकडी जाने हेतू केवल एक मात्र साधन सडक मार्ग है , जो कि असुविधाओं से भरा पडा है । भौगोलिक स्थिति भी काफी कठिन है । अपने कार्य हेतू वृद्धजन , माताओ , बहनो , पेंसनरो व विधालय के छात्र/छात्राओं व आम नागरिकों को केकडी आने जाने मे काफी असुविधाओं का सामना करना पडेगा । पेंसनर समाज ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि नसीराबाद क्षेत्र की जनता के हितो की रक्षा व होने वाली असुविधाओं का पूर्ण ध्यान रखते हुए नसीराबाद क्षेत्र को अजमेर जिले मे ही रखने की पुरजोर मांग की है । ज्ञापन देते समय पेंसनर समाज अध्यक्ष गजानंद शर्मा , रामेश्वर कच्छावा , रामलाल जीनगर , चम्पालाल सोनी , कैलाश चन्द सोनी देरांठू , रामजीलाल वैष्णव , घीसालाल भाटी , गोपाल कृष्ण गर्ग , ज्ञानचन्द साखला , अम्बेडकर संघ अध्यक्ष मुक्तिलाल जीनगर , पार्षद महेन्द्र डाबी सहित कई पेंसनर समाज बन्धु साथ थे ।