आजादी की 75 वी वर्षगांठ को राष्ट्रीय महापर्व के रूप में मनाने के लिए ब्राह्मण समाज कर रहा है आमजन से मिलकर अपील ।

आजादी की 75 वी वर्षगांठ को राष्ट्रीय महापर्व के रूप में मनाने के लिए ब्राह्मण समाज कर रहा है आमजन से मिलकर अपील ।

पंडित पवन भारद्वाज

अलवर मुंडावर ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया ब्राह्मण समाज आजादी का गौरवशाली 75 वी वर्षगांठ के लिए जिले के भिन्न भिन्न स्थानों पर जाकर आमजन से 15 अगस्त को महापर्व के रूप में मनाने की अपील कर रहा है

ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया युवा कार्यकर्ताओं द्वारा 2 दिन पूर्व बैठक में लिए निर्णय के अनुसार युवा कार्यकर्ताओ ने दिनाक 11 एवम 12 अगस्त को जिले की भिन्न भिन्न तहसील एवं शहर में जाकर आमजन से दिनांक 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान विद्यालय एवं अस्पताल आदि में तिरंगा लगाने की अपील कर रहा है साथ में तिरंगा वितरण भी कर रहा है एवं साथ ही राष्ट्र के वीर शहीदों की याद में एक दीप शहीद के नाम कार्यक्रम के तहत आमजन से 15 अगस्त शाम 7:00 बजे एक साथ एक दीप शहीद के नाम जलाने के लिए अपील कर रहा है ।

युवा ब्राह्मण सभा परिवार के शिव चरण कमल एवं सुनील शर्मा ने बताया राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन के लिए युवा ब्राह्मण सभा परिवार के कार्यकर्ता मुंडावर, भिवाड़ी ,तिजारा किशनगढ़, खैरथल एवं मालाखेड़ा सहित अलवर शहर में आमजन के पास जाकर दिनांक 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाकर एवं शाम को एक दीप शहीद के नाम जलाने के लिए अपील की गई जिसमें सर्व समाज का बहुत अच्छा सहयोग मिल रहा है

इस दौरान ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ,शिव चरण कमल, डॉ विनोद शर्मा, महेश उपाध्याय, मुंडावर के ग्राम जसई सरपंच वीरेंद्र पंडित एवम नीरज पंडित, जगराम पहलवान, राहुल पटेल,डॉ नितिन भाल, सुनील शर्मा, मुकेश शर्मा, हिमांशु शर्मा , जीतू चौधरी, नितेश शर्मा, विशाल शर्मा , यश जोशी ,भिवाड़ी से अशोक कौशिक , नितिन व्यास ,राजेश जोशी ,बेदू पहलवान एवम रणवीर चौधरी आदि शामिल रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment